Tuesday, 3rd March 2026

खिलाड़ियों को राहत:प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक फिर खोला नेहरू स्टेडियम; 1 से 10 नवंबर चुनाव के नतीजे आने तक स्टेडियम में होंगे उपचुनाव के काम

Wed, Oct 14, 2020 5:09 PM

प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम को 30 अक्टूबर तक के लिए खिलाड़ियों के लिए फिर खोल दिया है। दरअसल सांवेर उपचुनाव के लिए प्रशासन ने वोटिंग (3 नवंबर) से करीब एक माह पहले ही स्टेडियम ले लिया था। खिलाड़ियों की एंट्री बंद कर दी थी। इसे लेकर खिलाड़ी, कोचेस और खेल संघों के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से चर्चा की थी।

स्टेडियम के खुलते ही मंगलवार शाम से ही खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। अब 1 नवंबर से 10 नवंबर चुनाव के नतीजे आने तक स्टेडियम प्रशासन के अधीन रहेगा। उपचुनाव की मतदान सामग्री वितरण, ईवीएम स्ट्रांग रूम संबंधित सभी कार्य स्टेडियम में होंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery