राजेंद्र नगर इलाके की एक शादीशुदा महिला की फोन पर यूपी के प्रयागराज के युवक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच कई महीने तक बातचीत चली। आरोपी महिला से मिलने आया। उसने रिंग रोड-1 राजेंद्र नगर के होटल में बुलाया। जहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। उसके बाद से वह महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर में 37 साल की महिला रहती है। महिला के दो बच्चे हैं। उसने रिपोर्ट लिखाई है कि एक साल पहले उसके मोबाइल पर दो बार अनजान नंबर से कॉल आया। महिला ने उस नंबर पर बातचीत की। उसके बाद से युवक की महिला से बातचीत शुरू हो गई। युवक पिछले साल दिसंबर में महिला से मिलने के लिए रायपुर आया था। वह रिंग रोड-1 के एक होटल में ठहरा हुआ था। जहां महिला उससे पहली बार मिलने पहुंची थी। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। युवक इस साल फिर महिला से मिलने आया और होटल में ठहरा था। उसने दबाव बनाकर महिला से जबरदस्ती की। उसके बाद महिला को परेशान करने लगा। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी के बारे में ज्यादा नहीं जानती है। आरोपी ने अपना नाम हरेंद्र सिंह बताया है।
Comment Now