राज्य में कोरोना लगातार हार रहा है। रिकवरी रेट पूरे राज्य में बढ़कर 88 प्रतिशत के पार हो गया है। वहीं पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 10 हजार के नीचे पहुंची गई है। राज्य के अलग-अलग कोविड सेंटर्स में अब 9759 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 829 नए मरीज मिले तो इसके मुकाबले 1087 मरीज स्वस्थ होकर भी घर लौटे। उधर, रांची में भी मरीजों के स्वस्थ होने का आकड़ा लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 84 प्रतिशत के करीब हो गया है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 10 मौतें
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हो गई। इसमें रांची-धनबाद से दो-दो, बोकारो-जमशेदपुर-हजारीबाग-कोडरमा-लातेहार-लोहरदगा-से एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं 829 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें रांची से 388, बोकारो से 65, चतरा से 8, देवघर से 11, धनबाद से 45, दुमका से 7, पूर्वी सिंहभूम से 61, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 17, गुमला से 12, हजारीबाग से 31, जामताड़ा से 6, खूंटी से 32, कोडरमा से 15, लातेहार से 15, लोहरदगा से 8, पाकुड़ से 1, पलामू से 23, रामगढ़ से 29, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 19, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 17 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 89702 हो गई है। हालांकि, बुधवार को राज्य भर में 1087 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 502 मरीज शामिल हैं।
झारखंड
रांची
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2069, बोकारो 4345, पलामू 2740, हजारीबाग 3673, धनबाद 5391, गिरिडीह 3134, सिमडेगा 1651, देवघर 2544, जामताड़ा 845, दुमका 1163, कोडरमा 3016, गोड्डा 1689, पू. सिंहभूम 13706, प. सिंहभूम 4390, लातेहार 1559, रामगढ़ 3538, गुमला 1757, लोहरदगा 1320, चतरा 1268, सरायकेला 3251, खूंटी 1662, पाकुड़ 760 और साहेबगंज में 1378।
Comment Now