Saturday, 24th May 2025

बंगाल में भाजपा सड़क पर:भाजपा का पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन, लाठीचार्ज में कई जख्मी; कैलाश विजयवर्गीय बोले- गुंडों के साथ मिलकर पुलिस ने पत्थर बरसाए

Thu, Oct 8, 2020 9:05 PM

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ गुरुवार को भाजपा सड़कों पर उतरी। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी ‘नबाना चलो’ आंदोलन चलाया गया। इसमें राज्य में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का मुद्दा प्रमुख था। विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता जी ने इसे हिंसक प्रदर्शन में बदलने की कोशिश की। पुलिस ने गुंडों के साथ मिलकर हम लोगों पर पथराव किया।

 

वहीं, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने भी कहा कि कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में पुलिस ने हम लोगों पर लाठीचार्ज किया, पथराव भी किया गया। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। क्या पुलिस को इस तरह से करते देखा है? कोलकाता स्थित प्रदेश पार्टी ऑफिस में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान लॉकेट चटर्जी। लॉकेट बंगाल की मशहूर अभिनेत्री हैं।
प्रदर्शन के दौरान लॉकेट चटर्जी। लॉकेट बंगाल की मशहूर अभिनेत्री हैं।

2 अक्टूबर को बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। इसी में 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का फैसला किया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery