Saturday, 24th May 2025

झारखंड में कोरोना:राज्य में कोरोनावायरस अब नियंत्रण में, संक्रमण की दर घटकर 3.6 प्रतिशत पहुंचा; 87 प्रतिशत से ज्यादा मरीज स्वस्थ

Tue, Oct 6, 2020 5:20 PM

  • राज्य में अब तक 88,023 कोरोना पॉजिटिव केस, इनमें 76,669 ठीक होकर घर लौट चुके
  • कुल मरीजों में अब तक 779 मरीजों की मौत, राज्य के कोविड सेंटर्स में 10,575 एक्टिव केस
 

राज्य में कोरोनावायरस अब नियंत्रण में है। यहां संक्रमण की दर 3.6 प्रतिशत हो गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दर 5 प्रतिशत से अधिक होने का मतलब है कि जिस रफ्तार से मरीज बढ़ रहे हैं, उस रफ्तार से टेस्ट नहीं बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 24,18,178 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 88,023 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं पिछले चार दिनों में राज्य में कोरोना के मरीज 1000 से नीचे की संख्या में मिल रहे हैं।

पिछले पांच दिनों में 10 से कम मरीजों की हो रही मौत
राज्य में पिछले चार दिनों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 1000 से कम है। पांच अक्टूबर को राज्य में 816, चार अक्टूबर को 933, तीन अक्टूबर को 877 और दो अक्टूबर को 736 नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले पांच दिनों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 से नीचे हो गई है। एक अक्टूबर को राज्य में आठ, दो अक्टूबर को आठ, तीन अक्टूबर को पांच, चार अक्टूबर को नौ और पांच अक्टूबर को चार मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 816 नए मरीज मिले
राज्य में पिछले 24 घंटे में 816 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 319, बोकारो से 50, चतरा से 8, देवघर से 7, धनबाद से 43, दुमका से 8, पूर्वी सिंहभूम से 70, गढ़वा से 35, गिरिडीह से 22, गोड्डा से 9, गुमला से 12, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 6, खूंटी से 32, कोडरमा से 3, लातेहार से 11, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 7, पलामू से 18, रामगढ़ से 28, साहेबगंज से 8, सरायकेला से 47, सिमडेगा से 17 और पश्चिमी सिंहभूम से 27 लोग शामिल हैं।

कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर
मेडिका हॉस्पिटल की क्रिटिकल टीम ने बताया कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति अब भी सोचनीय बनी हुई है, लेकिन पहले से वे स्टेबल हैं। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 94-95 के करीब है। फेफड़ा 80-90% संक्रमित हो चुका है। इधर, सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे अपनी स्थिति में सुधार देख रहे हैं।

झारखंड

  • कुल संक्रमित 88,023
  • ठीक हुए 76,669
  • रिकवरी रेट 87.10%
  • कुल मौतें 779

रांची

  • कुल संक्रमित 20,696
  • ठीक हुए 16,997
  • रिकवरी रेट 82.12%
  • कुल मौतें 100

राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2049, बोकारो 4229, पलामू 2691, हजारीबाग 3617, धनबाद 5304, गिरिडीह 3127, सिमडेगा 1631, देवघर 2503, जामताड़ा 836, दुमका 1093, कोडरमा 2988, गोड्‌डा 1663, पू. सिंहभूम 13550, प. सिंहभूम 4257 लातेहार 1539, रामगढ़ 3481, गुमला 1726, लोहरदगा 1307, चतरा 1258, सरायकेला 3199, खूंटी 1623, पाकुड़ 759 और साहेबगंज में 1369।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery