Saturday, 24th May 2025

उपचुनाव:कांग्रेस के 24 सीटों पर टिकट तय, चार सीटों पर उलझन; मेहगांव-मुरैना के टिकटों की गुत्थी सुलझाने नाथ व दिग्विजय की चर्चा

Mon, Oct 5, 2020 5:29 PM

  • कांग्रेस के चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में देरी की वजह भाजपा की सूची जारी होना भी माना जा रहा
  • प्रत्याशी चयन को लेकर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात कमलनाथ व दिग्विजय सिंह के बीच हुई चर्चा
 

प्रदेश में 28 सीटों के होने वाले उपचुनाव के लिए 24 सीटों पर टिकट तय कर चुकी कांग्रेस पार्टी 4 टिकटों को लेकर उलझ गई है। ये सीटें मेहगांव, मुरैना, ब्यावरा और बड़ा मलहरा हैं। इनमें खासतौर पर भिंड जिले की मेहगांव सीट है, जहां से पार्टी अब तक नाम शार्ट लिस्ट नहीं कर पाई है कि किसे टिकट देना है। इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात कमलनाथ व दिग्विजय सिंह के बीच चर्चा हुई। सिंह ने चर्चा को सामान्य बताया है।

उनका कहना है कि टिकट वितरण कमलनाथ देख रहे हैं। इस बीच भिंड जिले की लहार सीट से विधायक कद्दावर नेता डाॅ. गोविंद सिंह की राय भी जानी। बदनावर से पार्टी पुनर्विचार कर रही है। कमल पटेल का नाम तय माना जा रहा है। यहां से अभिषेक सिंह टिंकू बना को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस के चार टिकटों की सूची अभी एक दो दिन और अटक सकती है। कमलनाथ चाहते हैं कि सभी नेता किसी एक नाम पर सहमत हों और उसके बाद टिकट घोषित कर दिया जाए। मेहगांव सीट से टिकट की दौड़ में दो पूर्व विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और हेमंत कटारे के नामों पर विचार चल रहा है। दोनों नामों पर सहमति न बनने पर स्थानीय में राजेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल भदौरिया और ब्रजकिशोर शर्मा के नाम पर हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक इन पांचों से चर्चा कर उनका पक्ष जान चुके हैं और अपनी राय भी कमलनाथ को बता चुके हैं।

नाथ ने इस सीट पर प्रत्याशी के नाम पर आम राय बनाने के लिए ही दिग्विजय से मुलाकात कर तो मुकुल वासनिक से फोन पर चर्चा की। मुरैना सीट से सिर्फ दो नामों में राकेश मावई और दिनेश गुर्जर का नाम है। इसलिए यहां ज्यादा दिक्कत नहीं है। ब्यावरा सीट दिग्विजय की पसंद के हिसाब से होना है। इसलिए यहां से डाॅ. अभिनव दांगी, पुरुषोत्तम दांगी और रामचंद्र दांगी के नाम पर चर्चा कर ली गई है। बड़ा मलहरा से प्रत्याशी अजय यादव और मंजुषा देवड़िया के नाम हैं।

भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार कर रही कांग्रेस
कांग्रेस के चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में देरी की वजह भाजपा की सूची जारी होना भी माना जा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, मुरैना से रघुराज कंसाना और बड़ा मलहरा से प्रद्युम्न लोधी का नाम तय है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होना ही बाकी है। ब्यावरा सीट से प्रत्याशी का एलान होना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery