Sunday, 25th May 2025

भोपाल का मामला:एमबीए की छात्रा से रेप करने पर एफआईआर; 19 साल की उम्र में रेस्टोरेंट्स संचालक ने ज्यादती की थी, 4 साल बाद खुलासा हो सका

Sat, Oct 3, 2020 4:33 PM

  • आरोपी के दूसरी शादी करने पर पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में केस दर्ज कराया
  • आरोपी प्रेमी के कारण पीड़िता अपना घर छोड़कर सहेली के साथ रह रही है
 

भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने एमबीए छात्रा से रेप किए जाने का केस दर्ज किया है। आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने 19 साल की उम्र में छात्रा से दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसा लिया था। उस समय वह कोचिंग कर रही थी। प्रेमी के कारण युवती ने अपना घर भी छोड़ दिया था। इधर आरोपी के दूसरी शादी करने के कारण छात्रा ने अब उसके खिलाफ करीब 4 साल बाद केस दर्ज कराया है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, मूलतः सागर की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की एमबीए की छात्रा है। वह एमपी नगर में प्राइवेट जॉब भी करती है। वह अपने माता-पिता से अलग सुभाष नगर में अपनी एक सहेली के साथ किराए से रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में वह धार जिले में पढ़ने गई थी। यहीं पर उसकी रेस्टोरेंट संचालक प्रियांशु गुप्ता से पहचान हो गई। प्रियांशू ने इसी का फायदा उठाकर 8 मार्च 2016 में उससे रेप किया था।

छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे बदनामी का डर दिखाकर शांत कर दिया था। वह वापस सागर चली गई, लेकिन प्रियांशु उससे मुलाकात का दबाव बनाता रहता था। घर वालों को जब इस बात का पता चला तो उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद वह भोपाल आ गई। भोपाल में पढ़ाई के साथ वह जॉब भी करने लगी। प्रियांशु यहां भी उसके पास आता-जाता रहता था। इसी साल 27 फरवरी को भी उसने रेप किया था।

इसी दौरान उसे पता चला कि प्रियांशु ने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इसके बारे में उससे पूछा तो उसने उससे किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी भी जब वह नहीं माना तो उसने एफआईआर दर्ज कराई।

प्रियांशु पढ़ा लिखा तक नहीं

पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसकी एक रेस्टोरेंट और मिठाई की शॉप है। यहीं पर आने-जाने के दौरान छात्रा की उससे पहचान हो गई थी। बातों में फंसाकर उसने उसके साथ रेप किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए जल्दी एक टीम धार जिले में भेजी जाएगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery