Saturday, 26th July 2025

झारखंड में कोरोना:एक महीने में राज्य में बढ़े 41,082 नए कोरोना के मरीज, 21 प्रतिशत रिकवरी रेट भी बढ़ा

Wed, Sep 30, 2020 4:56 PM

  • राज्य में कुल संक्रमितों में से 70 हजार के करीब मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए
  • 31 अगस्त से 29 सितंबर तक राज्य में 233 कोरोना संक्रमितों की हो गई मौत
 

राज्य में पिछले एक महीने में 41,082 कोरोना के नए मरीज बढ़े हैं। 31 अगस्त को राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41,458 थी जो 29 सितंबर को बढ़कर 82,540 हो गई है। यानी पिछले 30 दिनों में मरीज दोगुने हो गए हैं। वहीं इतने ही दिनों में नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 30 दिनों में राज्य में 43,501 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट हैं। उधर, राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 30 दिनों में 233 कोरोना के मरीजों ने जान गंवाई है। अब तक राज्य में 729 मरीजों की मौत हो चुकी है। 31 अगस्त को यह संख्या 496 थी।

राज्य के रिकवरी रेट में भी सुधार
राज्य में पिछले 30 दिनों में रिकवरी रेट में 21 प्रतिशत का सुधार हुआ है। 31 अगस्त को राज्य का रिकवरी रेट 63.67 प्रतिशत था जो 29 सितंबर को बढ़कर 84.68 प्रतिशत हो गया है। वहीं राजधानी में पिछले 30 दिनों में 10,667 नए कोरोना के मरीज मिले हैं जबकि इनके मुकाबले 10,196 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं इतने ही दिनों में रिकवरी रेट में 21.85 प्रतिशत का सुधार हुआ है। 31 अगस्त को रांची के मरीजों का रिकवरी रेट 57.60 प्रतिशत था जो 29 सितंबर को बढ़कर 79.45 हो गया है। वहीं राजधानी रांची में पिछले 30 दिनों में 29 मरीजों ने जान गंवाई है।

राज्य में 24 घंटे में मिले 1123 नए कोरोना मरीज, 12 संक्रमितों की मौत
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। राज्य में मंगलवार को 1123 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे अधिक 319 संक्रमित रांची में पाए गए। इनमें रांची से 319, बोकारो से 119, चतरा से 4, देवघर से 28, धनबाद से 58, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम से 209, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 8, गुमला से 7, हजारीबाग से 50, जामताड़ा से 15, खूंटी से 22, कोडरमा से 30, लातेहार से 36, लोहरदगा से 11, पलामू से 17, रामगढ़ से 17, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 39, सिमडेगा से 8 और पश्चिमी सिंहभूम से 54 मरीज शामिल हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें रांची के 5, जमशेदपुर के 3, बोकारो के दो, धनबाद-रामगढ़ से एक-एक व्यक्ति हैं। ठीक होने वालों की संख्या एक बार फिर संक्रमितों से अधिक रही। रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप समेत विभिन्न जिलों से 1295 मरीज ठीक हुए। इनमें रांची के 517 लोग हैं। इधर, रिम्स के कोविड आइसीयू में भर्ती शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम है। विशेष निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। वे हार्ट, बीपी और शुगर के भी मरीज हैं।

झारखंड

  • कुल संक्रमित 82,540
  • ठीक हुए 69,898
  • रिकवरी रेट 84.68%
  • कुल मौतें 729

रांची

  • कुल संक्रमित 18,540
  • ठीक हुए 14,731
  • रिकवरी रेट 79.45%
  • कुल मौतें 87

राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 1928, बोकारो 3923, पलामू 2598, हजारीबाग 3390, धनबाद 5059, गिरिडीह 3042, सिमडेगा 1579, देवघर 2386, जामताड़ा 781, दुमका 1024, कोडरमा 2866, गोड्‌डा 1565, पू. सिंहभूम 13,000, प. सिंहभूम 4144, लातेहार 1443, रामगढ़ 3351, गुमला 1617, लोहरदगा 1265, चतरा 1218, सरायकेला 2988, खूंटी 1490, पाकुड़ 687 और साहेबगंज में 1305।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery