कोरोना से लड़ाई में छत्तीसगढ़ जितना फ्रंट फुट पर बढ़कर खेल रहा था, अब पिछड़ता जा रहा है। इतना ज्यादा पिछड़ रहा है कि देश के सबसे खराब राज्यों में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 45263 संक्रमित मिले हैं। इनमें से ठीक होने वालों की संख्या महज 21198 यानी रिकवरी रेट 53.2% है। हमसे नीचे नार्थ ईस्ट का छोटा सा राज्य मेघालय ही है।
पड़ोसी राज्यों की स्थिति
37 दिनों में 36072 संक्रमित मरीज बढ़ गए प्रदेश में
छत्तीसगढ़ में अगस्त में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 31 जुलाई तक जहां पॉजिटिव 9191 थे। वहीं, 31 अगस्त तक यह बढ़कर 31502 के पार पहुंच गए। सितंबर के 6 दिनों में भी रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। अकेले रविवार को 2100 नए केस आए, जबकि 24 मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतों का है। प्रदेश में अभी 23685 एक्टिव केस हैं। वहीं, 380 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति
रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज, मौतें भी यहीं
राजधानी रायपुर की स्थिति कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ती ही जा रही है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज यहीं पर मिले हैं और मौतों का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा यहीं है। अब तक 16212 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9574 एक्टिव केस हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 200 पर पहुंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोविड से सिर्फ 73 मौतों की बात कहता है। 6438 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
लॉकडाउन खुलने से प्रदेश में बढ़ा संक्रमण
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कहते हैं, लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमण की स्थिति बढ़ी है। आवागमन बढ़ा, आयोजनों में लोगों के शामिल होने से संक्रमण फैला है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि कंटेनमेंट जोन और जहां ज्यादा मरीज मिले, वहां टेस्टिंग बढ़ाई गई। इसके चलते पॉजिटिव की संख्या बढ़ी। स्वास्थ्य मंत्री उम्मीद जताते हैं कि आने वाले समय में संक्रमण की स्थिति थमेगी और उसमें कमी भी आएगी।
देश के राज्यों में कोरोना से रिकवरी की स्थिति
राज्य | रिकवरी रेट | राज्य | रिकवरी रेट |
दादरा | 89% | हिमाचल | 74.3% |
दिल्ली | 88.5% | सिक्किम | 74.1% |
बिहार | 87.9% | कर्नाटक | 72.4% |
तमिलनाडु | 86.2% | महाराष्ट्र | 73.3% |
अंडमान | 85.9% | अरुणाचल प्रदेश | 70.7% |
पश्चिम बंगाल | 83% | केरल | 70.1% |
राजस्थान | 81.9% | लद्दाख | 69.9% |
हरियाणा | 81% | मणिपुर | 69.7% |
गुजरात | 80.8% | पंजाब | 68.7% |
नगालैंड | 79.7% | उत्तराखंड | 68.7% |
जम्मू | 77.1% | पुदुचेरी | 65.5% |
गोवा | 76.9% | झारखंड | 65.2% |
असम | 76.5% | त्रिपुरा | 63% |
आंध्र प्रदेश | 76.4% | मिजोरम | 60.3% |
मध्य प्रदेश | 76.3% | चंडीगढ़ | 56.1% |
ओडिशा | 75.8% | छत्तीसगढ़ | 53.2% |
उत्तर प्रदेश | 74.9% | मेघालय | 48.9% |
तेलंगाना | 74.5% |
Comment Now