झारखंड में पिछले 25 दिनों में नए कोरोना संक्रमितों से अधिक संख्या स्वस्थ होने वालों की रही है। एक सितंबर को राज्य में 43,524 कोरोना पॉजिटिव केस थे जो अब बढ़कर 76,438 हो गए हैं। यानी पिछले 25 दिनों में राज्य में 32,914 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं एक सितंबर को राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 27,366 थी जो अब बढ़कर 62,945 हो गई है। यानी 25 दिनों में 35,579 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
वहीं एक सितंबर को राज्य में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का प्रतिशत 62.87 था जो अब बढ़कर 81.68 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक से 25 सितंबर तक मरीजों का रिकवरी रेट करीब 19 प्रतिशत तक बढ़ गया है। राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों में से 12,841 एक्टिव केस रह गए हैं जिनका राज्य के अलग-अलग कोविड सेंटर में इलाज चल रहा है।
राज्य में लगातार बढ़ रहे रिकवरी रेट पर सीएम ने जताई खुशी
राज्य में कोरोना मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 82 प्रतिशत रिकवरी रेट, 0.85 प्रतिशत मॉर्टैलिटी एवं 19 लाख से अधिक टेस्टिंग कर झारखंड कोरोना से अपने संघर्ष में देश के अव्वल राज्यों में शामिल है। उन्होंने लिखा कि पर खतरा लगातार बरकरार है साथियों। इसलिए सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का अवश्य पालन करें एवं मास्क का उपयोग करना सुनिश्चित करें।
राज्य में पिछले 25 दिनों में कोरोना का आंकड़ा
रांची में पिछले 25 दिनों में कोरोना का आंकड़ा
राज्य में पिछले 24 घंटे में मिले 1349 नए मरीज, चार की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 362, बोकारो से 48, चतरा से 43, देवघर से 36, धनबाद से 85, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 123, गढ़वा से 112, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 44, गुमला से 19, हजारीबाग से 78, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 36, लातेहार से 16, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 2, पलामू से 69, रामगढ़ से 32, साहेबगंज से 41, सराईकेला से 56, सिमडेगा से 5 और पश्चिमी सिंहभूम से 79 लोग शामिल हैं। वहीं 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें रांची का एक और जमशेदपुर के तीन मरीज शामिल हैं।
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 1789, बोकारो 3600, पलामू 2464, हजारीबाग 3180, धनबाद 4768, गिरिडीह 2951, सिमडेगा 1481, देवघर 2176, जामताड़ा 693, दुमका 941, कोडरमा 2649, गोड्डा 1378, पू. सिंहभूम 11,906, प. सिंहभूम 3844, लातेहार 1381, रामगढ़ 3239, गुमला 1561, लोहरदगा 1039, चतरा 1203, सरायकेला 2744, खूंटी 1328, पाकुड़ 635 और साहेबगंज में 1248।
Comment Now