Sunday, 25th May 2025

मुख्यमंत्री शिवराज बोले:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के भगवान हैं, वे तात्कालिक लाभ के लिए काम नहीं करते, जो विधेयक का विरोध कर रहे वे किसान द्रोही

Thu, Sep 24, 2020 5:58 PM

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा क्रमांक-3 में 50 करोड़ के विकास कार्य का शुभारंभ किया
  • मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे देरी से इंदौर पहुंचे, लगातार हो रही बारिश से कार्यकर्ता परेशान नजर आए
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के भगवान हैं। वे दूर दृष्टि वाले नेता हैं। वे तात्कालिक लाभ के लिए काम नहीं करते। किसानों को दीर्घकालिक लाभ कैसे मिले, इसके लिए काम कर रहे हैं। कृषि से संबंधित पारित हुए तीनों विधेयक किसानों के लिए वरदान हैं। ये किसानों की आय को दोगुना करेंगे, उन्हें सशक्त बनाएंगे। जो विपक्षी इसका विरोध कर रहे हैं वे किसान द्रोही हैं। वे किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। उन्हें दिक्कत क्या है, यदि मंडी के बाहर कोई व्यापारी खेत से ही किसान को अच्छे दाम देकर फसल खरीद रहा है। ये बिचौलियों का समर्थन क्यों कर रहे हैं। मंडी जारी रहेगा, मिनिमम समर्थन मूल्य जारी रहेगी। ये लोग मोदी का नहीं किसानों के हितों का विरोध कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कही।

इंदौर विधानसभा -3 में 50 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पुराने विधायक कहते थे, विकास के लिए पैसे नहीं हैं। विकास में पैसे से ज्यादा सेवाभाव की जरूरत है। आने वाले 3 सालों में इंदौर में कोई भी कच्चे मकान या झोपड़ी में नहीं रहेगा, सबको पक्का मकान मिलेगा। गरीबों को उनका हक मिलना चाहिए, यही सामाजिक न्याय है। कर्जा लेना पड़ा तो लूंगा, लेकिन आम आदमी को किसी चीज की काेई कमी नहीं होने दूंगा। कांग्रेस शासन में कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने एक भी बैठक नहीं ली, हां आईफा की बैठक जरूर हुई थी।

मुख्यमंत्री बोले - तीन साल बाद इंदौर में कोई कच्चे मकान में नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री बोले - तीन साल बाद इंदौर में कोई कच्चे मकान में नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों में भर्ती फिर से शुरू की जाएगी। स्थानीय स्कूल को 12वीं तक किया जाएगा। भांजे भांजियों से वादा किया लैपटॉप वापिस देंगे जो अच्छे नंबर लाएगा। वहीं, इंदौरियों की तारीफ करते हुए कहा कि इंदौर की जनता को प्रणाम करता हूं कि उन्होंने कोराेना काल में जो सेवा की वो अतुलनीय और अद्भुत है। इंदौर ने प्रदेश ही नहीं देश को दिशा दिखाई है। स्वच्छता में पांच क्या इंदौर छक्का लगाएगा। क्योंकि इंदौरियों के रग-रग में सफाई बसती है। व्यापारियों द्वारा दुकान के समय में बदलाव और शनिवार-रविवार को दुकान बंद रखने के फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए लेकर कहा कि यह इंदौर का व्यापारी ही कर सकता है। वहीं, तीन नंबर के विधायक आकाश विजयवर्गीय को लेकर कहा कि पूत के पैर पालने में दिखाई देने लगते हैं। आकाश को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इसी तरह विकास करते रहो, पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बारिश के कारण परेशान हुए कार्यकर्ता।
बारिश के कारण परेशान हुए कार्यकर्ता।

सीएम ने किया इन विकास कार्यों का शुभारंभ

  • स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत जवाहर मार्ग ब्रिज से चंद्रभागा ब्रिज होते हुए पागनीसपागा तक सड़क का 800 मीटर लंबी, 24 मीटर चौड़ी बनेगी। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ रुपए है।
  • नवलखा (इंदिरा कॉम्पलेक्स) में 25 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी। इसकी लागत करीब 7.63 करोड़ रुपए है।
  • पालदा में 30 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी एवं डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का होगा। इसकी लागत करीब 8.56 करोड़ है।
  • विधानसभा के 10 वार्डों में सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक, उद्यानों का विकास, स्टॉर्म वॉटर लाइन, नाली निर्माण आदि कार्य। इनकी लागत करीब 13.18 करोड़ रुपए है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery