राज्य में कोरोना के नए मरीजों और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 590 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सबसे ज्यादा 254 कोरोना संक्रमितों की मौत अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है जबकि राज्य के 15 जिले ऐसे हैं जहां अब तक सिंगल डिजिट में कोरोना के मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं राजधानी रांची में अब तक 94 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
राज्य में कितने उम्र के कितने लोगों की हुई मौत
राज्य के ये 15 जिले जहां 10 से कम लोगों की हुई मौत
चतरा में 05, दुमका में 07, गढ़वा में 07, गिरिडीह में 09, गोड्डा में 06, गुमला में 02, जामताड़ा में 01, खूंटी में 03, लातेहार में 01, लोहरदगा में 06, पाकुड़ में 02, पलामू में 08, साहेबगंज में 09, सरायकेला में 07 और सिमडेगा में 04।
राज्य में सबसे ज्यादा रांची में कोरोना पॉजिटिव केस
पूरे राज्य में अब तक कोरोना के 67,100 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजधानी रांची में है। राजधानी में अब तक कोरोना के 14,254 केस मिल चुके हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि सबसे ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीज भी रांची के ही हैं। यहां अब तक 11,437 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 96 मरीजों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में 1026 नए पॉजिटिव केस मिले
झारखंड में पिछले 24 घंटे में 1026 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 209, बोकारो से 33, चतरा से 9, देवघर से 26, धनबाद से 45, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 184, गढ़वा से 21, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 6, गुमला से 41, हजारीबाग से 117, जामताड़ा से 14, खूंटी से 52, कोडरमा से 27, लातेहार से 16, लोहरदगा से 20, पाकुड़ से 6, पलामू से 48, रामगढ़ से 23, सहिबगंज से 7, सरायकेला से 25, सिमडेगा से 13 और पश्चिमी सिंहभूम से 99 मरीज शामिल हैं। राज्य में नए मरीजों के मिलने के बाद अब तक यहां 67,100 पोजिटिव केस मिल चुके हैं जिनमें से 13703 सक्रिय केस है। वहीं 78.69 प्रतिशत रिकवरी रेट के हिसाब से 52807 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 590 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 1475, बोकारो 3177, पलामू 1998, हजारीबाग 2648, धनबाद 4198, गिरिडीह 2822, सिमडेगा 1406, देवघर 1888, जामताड़ा 576, दुमका 818, कोडरमा 2355, गोड्डा 1052 पू. सिंहभूम 10699, प.सिंहभूम 3193, लातेहार 1267, रामगढ़ 2928, गुमला 1363, लोहरदगा 821, चतरा 1104, सरायकेला 2350, खूंटी 1162, पाकुड़ 562 और साहेबगंज में 1102।
Comment Now