Tuesday, 3rd March 2026

विधानसभा की अधिसूचना जारी:ब्यावरा सीट रिक्त, 27 सीटों के साथ यहां उपचुनाव संभव; 27 सितंबर तक हो सकती है अधिसूचना जारी

Thu, Sep 17, 2020 5:24 PM

  • विधानसभा चुनाव की स्थिति जानने के लिए बुधवार को आयाेग का एक दल बिहार पहुंचा
 

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की मृत्यु के बाद अब आधिकारिक रूप से रिक्त हो गई है। बुधवार को विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दी, जहां से इसे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा गया। अब 27 सीटों के प्रस्तावित उपचुनावों के साथ ही इस सीट पर भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

वहीं, विधानसभा चुनाव की स्थिति जानने के लिए बुधवार को आयाेग का एक दल बिहार पहुंचा। यदि आयोग तैयारियों से संतुष्ट होता है तो वह 27 सितंबर तक चुनाव कराने की घोषणा कर देगा। यही तारीख मप्र की 28 विधानसभा के उपचुनाव पर भी प्रभावी होगी।

27 को अधिसूचना जारी हो सकती है और चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी करवाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग बिहार के साथ ही देशभर की 65 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने की बात पहले कह चुका है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery