Monday, 26th May 2025

भोपाल में महिला से रेप:पीड़िता की अस्पताल में कर्मचारी से पहचान हुई; आरोपी ने घर के पास किराए का फ्लैट दिलवा दिया, 4 महीने तक दुष्कर्म किया

Sat, Sep 5, 2020 4:15 PM

  • ति से तलाक होने के बाद महिला अकेली रह रही थी
  • शादी की बात करने पर पीड़िता से मारपीट की गई
 

राजधानी भोपाल में एक महिला से रेप करने के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। महिला की पहचान आरोपी से एक अस्पताल में हुई थी। उसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने महिला को अपने घर के पास ही किराए का फ्लैट दिलवा दिया। इसके बाद वह करीब 4 महीने तक उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी की बात करने पर आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला ने शुक्रवार देर रात बागसेवनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय महिला मूलतः नागपुर की रहने वाली है। वह यहां साकेत नगर में किराए के फ्लैट में रहती है। इसी साल अप्रैल में वह पेट दर्द की शिकायत होने पर इलाके के एक अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान वहां नर्सिंग के एक कर्मचारी बनवारीलाल मेघवाल से हो गई। उसने खुद को वहां का अधिकारी बताया था। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने घर के पास ही फ्लैट दिलवा दिया।

पहले शादी का झांसा दिया, फिर मुकर गया
शादी की बात कहते हुए बनवारीलाल ने पहली बार 9 अप्रैल को उससे रेप किया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर देर रात थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery