Sunday, 25th May 2025

मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति लागू:7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी; सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक पढ़ाई होगी

Sat, Sep 5, 2020 4:12 PM

  • दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री ऑडियो विजुअल लेशन का प्रसारण कक्षा बार किया जाएगा
  • छात्रों को होम असाइनमेंट करना अनिवार्य, बिना होम असाइनमेंट किए आगे नहीं जा सकेंगे
 

मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है। इसके आदेश शुक्रवार देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने जारी कर दिए। इसके अनुसार 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। इसमें ऑनलाइन एसेसमेंट भी शामिल रहेगा। हालांकि अब इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग और मंडल आमने-सामने हो सकते हैं।

नई शिक्षा नीति के आदेश शुक्रवार रात 25 शिक्षकों के विचार-विमर्श के बाद जारी किए गए।
नई शिक्षा नीति के आदेश शुक्रवार रात 25 शिक्षकों के विचार-विमर्श के बाद जारी किए गए।

सुबह 3 घंटे तक ऑनलाइन क्लास रहेगी
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने बताया कि 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री ऑडियो विजुअल लेशन का प्रसारण कक्षा बार किया जाएगा। सभी छात्रों को होम असाइनमेंट पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। बिना होम असाइनमेंट पूरा किए कोई भी आगे नहीं जाएगा सकेगा। इसके लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट छात्रों को माशिम एप और पोर्टल के माध्यम से सीधा मिलेगा।

माशिमं एप पर नामांकन कराना अनिवार्य
माशिमं ने हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए माशिमं नाम से एप तैयार करवाया है। इसमें सभी को नामांकन करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही परीक्षा आवेदन पत्र भरना, शुल्क जमा करना, होम असाइनमेंट और प्राप्तांक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery