Sunday, 25th May 2025

रायपुर में सड़क हादसा:बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल; ओडिशा से काम करने गुजरात जा रहे थे

Sat, Sep 5, 2020 4:04 PM

  • मंदिरहसौद क्षेत्र में इंदिरा गांधी कृषि विवि के पास हुई टक्कर, गेट तोड़कर अंदर घुसी बस
  • कई घायलों की हालत गंभीर, डाॅ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया
 

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ।

टक्कर के बाद बस की बॉडी टूटकर सड़क पर बिखर गई। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टक्कर के बाद बस की बॉडी टूटकर सड़क पर बिखर गई। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी। मजदूर अंदर फंसे गए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को निकाला।
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी। मजदूर अंदर फंसे गए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को निकाला।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के गुंजाम से मजदूर स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। यहां रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया।
छेरीखेड़ी के पास हुए हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। घायलों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
छेरीखेड़ी के पास हुए हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। घायलों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला। तब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से मेकाहारा ले जाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery