21 मार्च से भोपाल के भारत भवन, ट्राइबल म्युजियम और राज्य संग्रहालय 171 दिन बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोला गया है। पर्यटकों को दिया जाने वाला टिकट 60 मिनट के लिए ही होगा। यानि संग्रहालय की तमाम गैलरियों को सिर्फ 60 मिनट में ही घूमना होगा। संग्रहालयों में सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार के अधीन संचालित मानव संग्रहालय, आरएमएनएच, रीजनल साइंस सेंटर और शौर्य स्मारक में फिलहाल पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। भारत भवन और राज्य संग्रहालय में लोगों की भीड़ कम रही, लेकिन ट्राइबल म्युजियम में अच्छी संख्या में लोग पहुंचे।
भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से पर्यटकों को भारत भवन में प्रवेश दिया जाएगा। कोविड के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अभी सिर्फ यहां की दो आर्ट गैलरी ( मॉर्डन आर्ट और ट्राइबल आर्ट) में ही पर्यटक घूम सकेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद ही रहेंगी। भारत भवन में प्रवेश दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक मिलेगा।
मध्य प्रदेश की जनजाति संस्कृति और कला परंपराओं पर आधारित ट्राइबल म्यूजियम भी बीते 21 मार्च को कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। यहां पर लोगों की आवाजाही को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब एक बार फिर यह म्यूजियम आम लोगों के लिए गुलजार होने जा रहा है।
ट्राइबल म्युजियम में ये रहेगी टाइमिंग
ट्राइबल म्यूजियम को 4 सितंबर यानि आज से दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना की वजह से इसके टाइम टेबल में थोड़ा बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक म्यूजियम दर्शकों के लिए दोपहर 12:00 बजे खोला जाएगा। यह शाम 7:00 बजे तक खुला रहेगा केवल इस दौरान ही दर्शक म्यूजियम में आ जा सकेंगे। म्यूजियम में एंट्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
इन संग्रहालयों में अभी भी नो एंट्री
हर विजिट के बाद सैनिटाइज होंगे संग्रहालय
Comment Now