Saturday, 12th July 2025

राजनीतिक मुलाकात:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे; निगम-मंडल की लिस्ट, मरवाही चुनाव पर हो सकती है चर्चा

Fri, Sep 4, 2020 10:27 PM

  • 28 अक्टूबर तक होने हैं विधानसभा उपचुनाव, प्रत्याशी चयन पर अभी नाम तय नहीं
  • पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन के बाद खाली हुई थी मरवाही विधानसभा सीट
 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मरवाही विधानसभा उपचुनाव और मंडल-निगमों की लिस्ट पर चर्चा हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन से मरवाही की सीट खाली हुई है।

अमित जोगी लड़ेंगे चुनाव, पर भाजपा-कांग्रेस से कोई दावेदार नहीं
मरवाही विधानसभा उप चुनाव 28 अक्टूबर तक होने हैं। अभी तक प्रत्याशी चयन के लिए कोई नाम तय नहीं किया गया है। पूर्व सीएम अजित जोगी का गढ़ रही मरवाही विधानसभा से उनके बेटे अमित जोगी पहले ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस सीट अपने पाले में डालने की जुगत में लगी हुई है। इन सबके बीच अभी कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर सकी है।

निगम-मंडलों की दूसरी सूची के नामों पर लगनी है आलाकमान की मुहर
चुनाव के बाद से ही तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी लाल बत्ती के इंतजार में हैं। एक माह पहले निगम-मंडलों की दूसरी सूची तैयार कर ली गई, लेकिन मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस समन्वय समिति की तीन घंटे चली बैठक के बाद भी नाम फाइनल नहीं किए जा सके। गुण-दोष के आधार पर तैयार की गई इस लिस्ट के नामों पर आलाकमान की मुहर का इंतजार था। संभावना है कि इस पर भी फैसला होगा।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बिहार चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा
कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। इसी के चलते जीएसटी कलेक्शन में अन्य राज्यों की तुलना में आगे रहा। पिछली बार की अपेक्षा कलेक्शन में वृद्घि भी दर्ज की गई। अब कोरोना संकट के बीच प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। वहीं बिहार चुनाव को लेकर भी बात होने की संभावना है। इसको लेकर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुख्यमंत्री मिल सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery