Monday, 26th May 2025

भोपाल में बारिश ओवरफ्लो:राजधानी में 24 घंटे में 97.7 मिमी बारिश; भदभदा के 4 गेट खुले, अब तक एक हजार मिमी से ज्यादा पानी गिर चुका, दो दिन इसी तरह मौसम रहने की संभावना

Sat, Aug 29, 2020 5:28 PM

  • शहर में डैम से लेकर अंडर ब्रिज और सड़कें तक ओवरफ्लो हो गईं, घरों में पानी घुसा
  • छत्तीसगढ़ की तरफ से आने वाले सिस्टम के कारण शाम तक लगातार बारिश का अलर्ट
 

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 6 बजे तक इस दरम्यान भोपाल शहर में 97.7 मिमी पानी गिर चुका था, जबकि भोपाल जिले में 80.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें बैरागढ़, कोलार और नबीबाग में दर्ज बारिश के आंकड़े शामिल किए गए हैं। इसके चलते भदभदा डैम फुल हो गया। उसके सुबह ही 4 गेट खोलने पड़े। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रातभर पानी गिरा। रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण शहर के डैम से लेकर अंडरब्रिज और सड़कें तक ओवरफ्लो हों गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है।

न्यू मिनाल में घरों में पानी घुस गया। पानी के कारण सड़क पूरी तरह डूब गई।
न्यू मिनाल में घरों में पानी घुस गया। पानी के कारण सड़क पूरी तरह डूब गई।

अभी तक करीब 210 मिमी ज्यादा पानी गिर चुका

दिन में रुक-रुककर और शाम से सुबह तक लगातार पानी गिरने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। अब तक सीजन में एक हजार मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। यह करीब 200 मिमी अधिक है। एक दिन पहले भोपाल में इस सीजन में 986.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यह सामान्य बारिश से 142 मिलीमीटर अधिक थी। 17 अगस्त की बात करें तो राजधानी में औसत से करीब 2% कम बारिश हुई थी। हालांकि, मौसम विभाग औसत से 19% कम और औसत से 19% अधिक बारिश को सामान्य बारिश मानती है।

तुलसी नगर में भी घरों में पानी घुस गया। लोग रातभर परेशान होते रहे।
तुलसी नगर में भी घरों में पानी घुस गया। लोग रातभर परेशान होते रहे।
भोपाल में लगातार बारिश के कारण सुबह साढ़े 9 बजे भी अंधेरा जैसा रहा। यह दृश्य भोपाल के सुभाषनगर ब्रिज का है।
भोपाल में लगातार बारिश के कारण सुबह साढ़े 9 बजे भी अंधेरा जैसा रहा। यह दृश्य भोपाल के सुभाषनगर ब्रिज का है।

तापमान भी 23.2 पर पहुंचा
लगातार बारिश के कारण अब रात का पारा लगातार गिरने लगा है। गुरुवार रात यह 23.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब शुक्रवार रात को 23.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में अगले 48 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बंगाल में बना सिस्टम छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ऊपर एक अति कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसी के कारण तेज बारिश हो रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery