प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए फिट इंडिया अभियान का असर शहर में भी नजर आने लगा है। योग प्राणायाम के साथ अब साइकिलिंग को भी प्रमोट किया जा रहा है। शुक्रवार को नमो नमो शंकरा संस्था के बैनर तले सांकेतिक रूप से साइकिल रैली निकालकर फिट इंडिया का संदेश दिया गया। संस्था के सदस्यों के साथ सांसद शंकर लालवानी ने भी साइकिल चलाई।
शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा चौराहे से रीगल तिराहे तक निकाली गई साइकिल रैली में लोगों को साइकिल के माध्यम से फिट रहने और पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया गया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद योग और प्राणायाम के साथ साइकिल के प्रति भी लोगों में जागरूकता आई है। फिट रहने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है, यही वजह है कि वे खुद भी साइकिल चलाते हैं।
सांसद ने कहा कि कोराेना काल में तंदुरस्त रहने का और कोरोना को भगाने का सबसे अच्छा साधन अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना है। इसके लिए योग व्यायाम के साथ ही फिटनेस के लिए साइकिल चलाना चाहिए। कोरोना के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया जा सकता था इसलिए संस्था ने सांकेतिक रूप से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। लालवानी ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में बिकी है। लोग अब साइकिल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मैं निगम ने मांग करते हैं कि अब जो भी सड़कें बन रही हैं, उसमें साइकिल ट्रैक का प्रावधान रखा गया। आने वाले समय में साइकिल की मांग और बढ़ने वाली है।
Comment Now