Friday, 23rd May 2025

वहशी को सजा:अमेरिका में 13 कत्ल और 25 से ज्यादा रेप के आरोपी पूर्व पुलिस अफसर को ताउम्र कैद, अब उसे अपने किए पर पछतावा

Sat, Aug 22, 2020 6:32 PM

  • दोषी पाए गए पूर्व पुलिस अफसर का नाम जोसेफ डीएंजेलो है, लोकल मीडिया में उसे गोल्डन स्टेट किलर कहा जाता है
  • 1970-80 के बीच जोसेफ ने 13 कत्ल और करीब 50 रेप किए, अब उसे अपने किए पर पछतावा है
 

अमेरिका में गोल्डन स्टेट किलर के नाम से कुख्यात पूर्व पुलिस ऑफिसर जोसेफ डीएंजेलो को उम्रकैद सुनाई गई। जोसेफ ने कोर्ट के सामने 13 कत्ल और 50 ज्यादा रेप के आरोप कबूल किए। जज ने कहा- आरोपी पर जघन्य अपराध पहले ही साबित हो चुके हैं। उसके लिए दया की कोई गुंजाइश नहीं है। ताउम्र कैद के दौरान उसे पैरोल भी नहीं दिया जाएगा। जोसेफ कैलिफोर्निया में पुलिस अफसर रह चुका है। उसने 1970-80 के दौरान यह अपराध किए। हालांकि, वो इतना शातिर था कि सबूत ही नहीं छोड़ता था। आखिरकार 2018 में एक पुख्ता सुराग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कुछ अपराधों को अंजाम देते वक्त उसने पुलिस अफसर होने का नाजायज फायदा उठाया।

जज ने क्या कहा
जोसेफ को सेक्रोमेंटो सुपीरियर कोर्ट के जज माइकल बोमैन ने सजा सुनाई। जज ने कहा- ऐसे आरोपी को उस जगह रखा जाना चाहिए जहां वह बेगुनाहों को परेशान न करे। सभ्य समाज में ऐसे मुजरिमों के लिए कोई जगह नहीं है। ये अपनी ताकत और ओहदे का नाजायज फायदा उठाते हैं।

जोसेफ ने क्या कहा
ऑरेंज जम्प सूट पहने जोसेफ मास्क लगाकर हथकड़ी में जज के सामने पेश हुआ। उसने कहा- यहां उन मृतकों के परिजन मौजूद हैं, जिन्हें मैंने मारा। मैंने सबकी बातें सुनीं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैंने आपको दुख दिया। इसका मुझे अब पछतावा है। जून में उसकी सुनवाई खत्म हो गई थी। उसे 13 कत्ल और 50 से ज्यादा महिलाओं से रेप का दोषी पाया गया था। उसने सभी जुर्म कबूल भी किए थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery