Sunday, 25th May 2025

झारखंड: अनलॉक-3 का 20वां दिन:मुख्यमंत्री हेमंत समेत कैबिनेट के 10 मंत्री होम क्वारैंटाइन, पांच दिन बाद सभी की कोरोना जांच होगी; अब तक 26,418 पॉजिटिव केस

Thu, Aug 20, 2020 5:14 PM

  • कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री से मिलने वाले चार विधायक भी हुए होम क्वारैंटाइन, स्वास्थ्य मंत्री रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती
  • राज्य में अब तक 357 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, कुल मरीजों में से 16,566 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं
 

मुख्यमंत्री समेत झारखंड कैबिनेट के 10 मंत्री होम क्वारैंटाइन में चले गए हैं। ये सभी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती किया गया। बैठक में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मौजूद नहीं थे। मुख्यमंत्री ने मिथिलेश ठाकुर को छोड़कर अन्य सभी मंत्रियों को होम क्वारैंटाइन में जाने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री के अगले तीन दिनों के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को उन्हें आशा के पलाश ब्रांड का शुभारंभ करना था जिसे रद्द कर दिया गया। गुरुवार को दुमका मेडिकल कॉलेज के कोरोना लैब का निरीक्षण करना था। अब पांच दिन बाद सभी की जांच होगी। सीएम तीसरी बार जांच कराएंगे। उधर, कैबिनेट की बैठक के बाद विधायक सुदिव्य कुमार, विकास मुंडा, किशुन दास और समीर मोहंती सीएम से मिले थे। वे भी होम क्वारैंटाइन में चले गए हैं।

मुख्यमंत्री की अपील- आपकी सतर्कता ही कोरोना से सुरक्षा का प्रथम कवच है
हर रोज हम कोरोना से संघर्ष में आगे बढ़ते दिख रहे हैं। जहां कल ही अकेले रांची जिले ने 10 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट कर एक कीर्तिमान बनाया, वहीं अब हर रोज हमारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं क्वारैंटाइन की सुविधाएं एवं अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर है। राज्य सरकार आपकी सेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही। आप सब की भी जिम्मेदारी है कि घर से बिना मास्क बाहर नहीं निकलें। कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। याद रखें कि आपकी सतर्कता ही कोरोना से सुरक्षा का प्रथम कवच है।

तस्वीर पलामू की। बरवाडीह में एसबीआई शाखा के एक कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बैंक के बाहर नोटिस चिपका दिया गया है। साथ ही एटीएम सुविधा चालू होने की बात लिखी गई है। सूचना दी गई है कि शुक्रवार तक बैंक बंद रहेंगे।
तस्वीर पलामू की। बरवाडीह में एसबीआई शाखा के एक कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बैंक के बाहर नोटिस चिपका दिया गया है। साथ ही एटीएम सुविधा चालू होने की बात लिखी गई है। सूचना दी गई है कि शुक्रवार तक बैंक बंद रहेंगे।

राज्य के दो मंत्री, चार पूर्व मंत्री, आठ विधायक हो चुके हैं संक्रमित
झारखंड में राज्य सरकार के दो मंत्री समेत कई पूर्व मंत्री और विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं । इतना ही नहीं यह वायरस भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही राज्य पुलिस सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण सीएम आवास, हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के जजों को भी प्रभावित कर चुका है चिकित्सक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

कुल आठ विधायक हो चुके हैं कोरोनावायरस संक्रमित
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री का इलाज शुरू हो गया है जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोनावायरस को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं। सत्ताधारी दल के विधायक एवं पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लंबे इलाज के बाद हुए घर वापस लौटे हैं। इसी तरह रघुवर सरकार में मंत्री रहे रणधीर सिंह जो वर्तमान समय में विधायक भी हैं, के अलावा रघुवर सरकार में ही सीनियर मंत्री रहे सीपी सिंह जो वर्तमान में विधायक भी हैं, ये कोरोनावायरस पॉजिटिव चुके हैं। सीपी सिंह कोविड-19 के अस्पताल से वापस आ चुके हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक सुदेश कुमार महतो और पहली बार विधायक बने आजसू नेता डॉ लंबोदर महतो भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लंबोदर महतो की भी घर वापसी हो चुकी है। सत्ताधारी दल कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे सिंह भी कोरोनावायरस पॉजिटिव हो चुकी है और वर्तमान समय में इलाजरत हैं। पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा मेहता भी संक्रमित हुए थे लेकिन हुए भी इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।

3077 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी कोरोना पॉजिटिव
राज्य में 16 अगस्त तक कुल 3077 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक-एक, अपर पुलिस अधीक्षक-एक, पुलिस उपाधीक्षक- 13, पुलिस निरीक्षक स्तर के- 35 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के- 186 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 4 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 272 पदाधिकारी शामिल है। वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 1145 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी संक्रमित हैं तथा 1925 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक पूरे राज्य में कुल 07 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है।

तस्वीर हजारीबाग की। कटकमदाग प्रखंड में बुधवार को शिविर लगाकर एक साथ 50 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। सभी सैंपल को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेज दिया गया है। जिनका सैंपल लिया गया है उन्हें सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है।
तस्वीर हजारीबाग की। कटकमदाग प्रखंड में बुधवार को शिविर लगाकर एक साथ 50 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। सभी सैंपल को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेज दिया गया है। जिनका सैंपल लिया गया है उन्हें सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है।

विकास आयुक्त और कार्मिक सचिव भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
राज्य के विकास आयुक्त और कार्मिक सचिव भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। कार्मिक सचिव के कोरोनावायरस होने के बाद उनके दायित्व का प्रभार भी दूसरे सचिवों को फिलहाल दिया गया है। इसके अलावा राज्य में कई राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हो पाए जा चुके हैं।

राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण
राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 357 है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,418 है। इनमें बोकारो के 698, चतरा के 482, देवघर के 841, धनबाद के 1810, दुमका के 266, पूर्वी सिंहभूम के 4250, गढ़वा के 779, गिरिडीह के 1218, गोड्डा के 654, गुमला के 577, हजारीबाग के 1127, जामताड़ा के 203, खूंटी के 465, कोडरमा के 893, लातेहार के 593, लोहरदगा के 397, पाकुड़ के 381, पलामू के 1141, रामगढ़ के 804, रांची के 5059, साहेबगंज के 459, सरायकेला के 644, सिमडेगा के 805 और पश्चिमी सिंहभूम के 787 मरीज शामिल हैं।

राज्य में अब तक 16,566 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 16,566 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 471, चतरा के 356, देवघर के 695, धनबाद के 1155, दुमका के 164, पूर्वी सिंहभूम के 1986, गढ़वा के 611, गिरिडीह के 1051, गोड्डा के 593, गुमला के 348, हजारीबाग के 788, जामताड़ा के 147, खूंटी के 224, कोडरमा के 636, लातेहार के 350, लोहरदगा के 307, पाकुड़ के 307, पलामू के 756, रामगढ़ के 513, रांची के 2510, साहेबगंज के 227, सरायकेला के 319, सिमडेगा के 625 और पश्चिमी सिंहभूम के 570 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery