Sunday, 25th May 2025

झारखंड: अनलॉक-3 का 19वां दिन:राज्य के तमाम मंत्रियों पर कोरोनावायरस का खतरा, संक्रमित मंत्री कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल; अब तक 25,333 पॉजिटिव केस

Wed, Aug 19, 2020 5:37 PM

  • मंत्री के आवास के आप्त सचिव, सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी पाए गए थे पॉजिटिव, जांच के बाद मंत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
  • राज्य में अब तक 338 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत, कुल मरीजों में से 15,709 लोग ठीक होकर लौट चुके हैं घर
 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे मंत्रिमंडल पर कोरोनावायरस का खतरा मंडराने लगा है। मंत्री की रिपोर्ट आने से कुछ घंटे पहले वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में शामिल सभी मंत्रियों को एहतियातन कोरोना की जांच करानी होगी। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री शामिल हुए थे।

बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास के आप्त सचिव, सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मंत्री ने एहतियातन अपना टेस्ट कराया जिसके बाद उनकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मंगलवार देर रात मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उनके अलावा आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सिविल कोर्ट के तीन जज भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

12 जिलों में रिकवरी रेट 70% से ज्यादा, गोड्डा में 91% ठीक हुए
झारखंड में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में काफी सुधार हुआ है। पिछले 15 दिनों में राज्य का रिकवरी रेट 35 से बढ़कर 64% पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 91% मरीज गोड्डा में ठीक हुए हैं जबकि 12 जिलों में ठीक होने की दर 70% तक हो गई है। खास बात यह है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं कोरोना से बेहतर ढंग से लड़ रही हैं। उनके इम्यून सिस्टम के कारण कोरोनावायरस उन्हें कम प्रभावित कर रहा है। रिकवरी रेट भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा हैं। यहां संक्रमित महिलाओं में से 70% महिलाएं ठीक हो चुकी हैं। लेकिन, रांची और जमशेदपुर की स्थिति खराब है। रांची में ठीक होने वाले मरीजों की दर राज्य के औसत रिकवरी रेट 63.77 से कम 53.93 है। पूर्वी सिंहभूम में तो रिकवरी रेट रांची से भी कम 50.79 फीसदी है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों में से 48% इन्हीं दो जिलों से हैं।

तस्वीर पलामू के चैनपुर की। चैनपुर थाना परिसर में मेडिकल टीम ने पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न तो पुलिस कर्मी रख पाए और न ही मेडिकल टीम।
तस्वीर पलामू के चैनपुर की। चैनपुर थाना परिसर में मेडिकल टीम ने पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट किया लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न तो पुलिस कर्मी रख पाए और न ही मेडिकल टीम।

राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण
राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 338 है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 25,333 है। इनमें बोकारो के 698, चतरा के 482, देवघर के 841, धनबाद के 1810, दुमका के 266, पूर्वी सिंहभूम के 4250, गढ़वा के 779, गिरिडीह के 1218, गोड्डा के 654, गुमला के 577, हजारीबाग के 1127, जामताड़ा के 203, खूंटी के 465, कोडरमा के 893, लातेहार के 593, लोहरदगा के 397, पाकुड़ के 381, पलामू के 1141, रामगढ़ के 804, रांची के 5059, साहेबगंज के 459, सरायकेला के 644, सिमडेगा के 805 और पश्चिमी सिंहभूम के 787 मरीज शामिल हैं।

राज्य में अब तक 15,709 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 15,709 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 471, चतरा के 356, देवघर के 695, धनबाद के 1155, दुमका के 164, पूर्वी सिंहभूम के 1986, गढ़वा के 611, गिरिडीह के 1051, गोड्डा के 593, गुमला के 348, हजारीबाग के 788, जामताड़ा के 147, खूंटी के 224, कोडरमा के 636, लातेहार के 350, लोहरदगा के 307, पाकुड़ के 307, पलामू के 756, रामगढ़ के 513, रांची के 2510, साहेबगंज के 227, सरायकेला के 319, सिमडेगा के 625 और पश्चिमी सिंहभूम के 570 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery