Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE:अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.7 लाख के पार, इटली में सभी नाइटक्लब और डिस्को तीन हफ्ते के लिए बंद, दुनिया में 2.18 करोड़ केस

Mon, Aug 17, 2020 9:10 PM

  • दुनिया में अब तक 7.73 लाख मौतें हुईं, 1.45 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.73 लाख मौतें हुईं
 

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 483 मौतें हुई हैं।

फ्लोरिडा, टेक्सास और लुसियाना में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि देश में फ्लू का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में संक्रमण के मामलों बढ़ सकते हैं। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक, आने वाले महीनों में यहां मौतों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज भी 75% तक बढ़ सकते हैं।

वहीं, इटली ने सोमवार से तीन हफ्ते के लिए अपने सभी नाइटक्लब, डिस्को और क्लब बंद करने का ऐलान किया है। यहां लोगों से कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा ने रविवार को कहा कि हम इस बीमारी से हुई मौतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,66,632 1,73,128 29,22,724
ब्राजील 33,40,197 1,07,879 24,32,456
भारत 26,47,316 51,045 19,18,076
रूस 9,22,853 15,685 7,32,968
साउथ अफ्रीका 5,87,345 11,839

4,72,377

पेरू 5,35,946 26,281 3,65,367
मैक्सिको 5,22,162 56,757 3,55,101
कोलंबिया 4,68,332 15,097 2,87,436
चिली 3,85,946 10,452 3,58,828
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

न्यूजीलैंड: चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई

बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां बीते हफ्ते 102 दिन बाद दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए थे।

मैक्सिको: एक दिन में करीब 5 हजार मामले

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

मैक्सिको के मेरिडा शहर में रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन के बीच खाने पीने का सामान बांटते एक एनजीओ के वर्कर्स।

फ्रांस: लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। रविवार को 3015 केस मिले। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 536 हो गया है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सरकार ने राजधानी पेरिस और मार्सेल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery