Sunday, 25th May 2025

रिश्तों का कत्ल:विशाखापट्टनम में पिता ने 40 साल के बेटे की हथौड़े से हत्या की, फिर सरेंडर कर दिया; पुलिस ने कहा- पिता और पुत्र के बीच संपत्ति का विवाद था

Fri, Aug 14, 2020 5:31 PM

  • घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद कर लिया है, आगे की जांच जारी
  • पिता का नाम वीरा राजू बताया गया है, उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया
 

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या कर दी। पिता का नाम वीरा राजू बताया गया है। वीरा ने बेटे के सिर पर पीछे से आकर हथौड़े से कई वार किए। बेटा जमीन पर गिर गया। इसके बाद पिता आराम से वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसने पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

बेटे को हमले का अंदाजा नहीं था
घटना घर के बरामदे में हुई। इसके पास ही कार पार्किंग है। वीरा का 40 साल का बेटा एक स्टूल पर बैठा हुआ है। कुछ पल बाद वीरा वहां पहुंचता है। बेटे की पीठ वीरा राजू के सामने थी। यानी बेटा यह नहीं देख पाया कि उसका पिता क्या कर रहा है। वीरा के हाथ में एक हथौड़ा था। उसने बेटे के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। बेटा निढाल और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वीरा वहां से चला जाता है।

कुछ देर बाद सरेंडर
घटना के कुछ देर बाद वीरा पुलिस स्टेशन पहुंचता है। वहां मौजूद अफसरों को पूरी जानकारी देता है और सरेंडर कर देता है।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के मुताबिक, वीरा और उसके बेटे के बीच लंबे वक्त से संपत्ति विवाद चल रहा था। एक दिन पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। एक पुलिस अफसर ने कहा- वीरा ने बेटे जलराजू की हत्या की है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। जलराजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हमने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। आगे तफ्तीश जारी है। वीरा को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery