भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli ने एक बार फिर साबित किया कि प्रदर्शन के साथ ही लोकप्रियता के मामले में भी उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता हैं। एक स्टडी में साबित हुआ है कि 31 साल के Virat Kohli दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। इसी स्टडी में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) भी सबसे लोकप्रिय टीम के रूप में उभरकर सामने आई है।
यह स्टडी SEMrush नामक संस्था ने की। इसमें सबसे हैरानी की बात यह रही कि ऑनलाइन सर्च के मामले में भारतीय महिला क्रिकेटर Smriti Mandhana ने टीम इंडिया के कई बड़े पुरुष क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया। इस स्टडी के अनुसार, Virat Kohli को जनवरी से लेकर जून तक हर महीने औसतन 16.2 लाख बार ऑनलाइन सर्च किया गया, जबकि Team India को हर महीने औसतन 2.4 लाख बार सर्च किया गया। विराट कोहली को इस अवधि में गूगल पर 96 लाख बार सर्च किया गया। विराट ने इस मामले में साथी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।
Online सर्च में शीर्ष-10 में शामिल होने वाले अन्य खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (9.7 लाख बार), महेंद्र सिंह धोनी (9.4 लाख), जॉर्ज मैके (9.1 लाख), जोश रिचर्ड्स (7.1 लाख), हार्दिक पांड्या (6.7 लाख), सचिन तेंडुलकर (5.4 लाख), क्रिस मैथ्यूज (4.1 लाख) और श्रेयस अय्यर (3.4 लाख) रहे। यदि क्रिकेट टीमों की बात की जाए तो टीम इंडिया सबसे ऊपर रही। इसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिंबाब्वे का नंबर आता है।
यह भी देखा गया कि क्रिकेट प्रेमियों ने महिला क्रिकेटरों की बहुत पसंद किया। स्मृति मंधाना और एलिस पैरी 12वें और 20वें नंबर पर रहीं। ये महिला क्रिकेटर ने ऑनलाइन सर्चिंग के मामले में युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों से भी आगे निकल गई।
Comment Now