Friday, 30th May 2025

मप्र में कोरोना का प्रकोप:मौत का आंकड़ा 1000 से ज्यादा, हर दिन 10 से ज्यादा मरीज तोड़ रहे दम; प्रदेश में अब 12 दिन में तेज रफ्तार से बढ़ रहे 10 हजार नए केस

Tue, Aug 11, 2020 4:51 PM

  • सरकार का तर्क : हर दिन 17 हजार जांचें, इसलिए जल्द सामने आ रहे केस
  • अनुमान : संक्रमण की यही गति रही तो 22 अगस्त तक 50 हजार पार होंगे
 

राहुल शर्मा, प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के 866 मामले मिले, 19 मरीजों की मौत हो गई। माैताें का आंकड़ा 1015 पर पहुंच गया है। इनमें इंदाैर-भाेपाल में ही 564 माैतें हाे चुकी हैं। अच्छी बात ये है कि 52 जिलाें में से छह जिले डिंडाेरी, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडाेल, पन्ना और बालाघाट में एक भी माैत नहीं हुई है।

 

दूसरी ओर, बीते दस दिन से हर दिन औसतन 800 या इससे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। इससे प्रति दस हजार केस का आंकड़ा अब कम दिन में पूरा होने लगा है। अभी कुल केस करीब 40 हजार हैं। इनमें पहले दस हजार केस 75 दिन में मिले थे, जबकि अंतिम 10 हजार सिर्फ 12 दिन में आ गए हैं। राज्य में कोरोना जांचें जिस तेजी से हो रही हैं, उससे केस जल्द सामने आ रहे हैं और रफ्तार यही रही तो 22 अगस्त तक कुल केस 50 हजार के पार निकल सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि रिकवरी रेट 74.38% हो गया है। हर दिन यदि 800 केस मिल रहे हैं तो 600 से 700 मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं।

भोपाल में 117 नए केस, 6 मरीजाें की माैत
राजधानी में सोमवार को 117 नए केस मिले। इसमें तीन डॉक्टर भी हैं। जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। बागसेवनिया क्षेत्र में सीधी बात सीधी बात 14 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक घर में रहने वाले 10 लोग संक्रमित मरीज मिले हैं।

क्वारेंटाइन सेंटर और बिस्तर बढ़ाए गए हैं

(सीधी बात - फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य)

अब 12 दिन में 10 हजार केस बढ़ रहे हैं? ऐसा क्यों?
- जांचें ज्यादा हो रही हैं। रोजाना लगभग 17 हजार जांच हो रही हैं। केस जल्द सामने आ रहे। लॉकडाउन में ढील के कारण आवाजाही बढ़ी है, इससे भी संक्रमण फैला।
मार्च से अब तक प्रदेश में कितनी जांचें हुईं?
- करीब दस लाख से ज्यादा जांच हो चुकी हैं। इन्हें जल्द 20 लाख तक पहुंचाएंगे।
मामले बढ़ रहे हैं उससे निपटने की क्या तैयारी है?
- क्वारेंटाइन सेंटर बढ़ाए गए हैं, बिस्तर भी बढ़ाए हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery