केशकाल थाना क्षेत्र के तहत होनहेड गांव के जंगलों में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस टीम को इस इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इस पर कोंडागांव और कांकेर डीआरजी के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। सोमवार देर रात नक्सलियों के साथ जवानों की इस टीम की आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। करीब डेढ़ घंटों तक जारी फायरिंग में पुलिस को हावी होता देख नक्सली भाग गए। जवानों को सर्चिंग में एक नक्सली का शव मिला है। घटनास्थल से रायफल भी बरामद किया गया है। अपने साथी की मौत के बाद बाकी माओवादी डर कर भाग खड़े हुए हैं। कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। जवान अब बेस कैंप की ओर लौट रहे हैं।
Comment Now