Monday, 26th May 2025

केरल हादसे से जुड़े 10 पॉइंट्स और तस्वीरें:क्रैश लैंडिंग होते ही मलबे में बदल गया एयर इंडिया का प्लेन, शुक्र है! आग नहीं लगी और 170 लोग बचा लिए गए

Sat, Aug 8, 2020 4:55 PM

  • विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, दोनों पायलट समेत 17 लोगों की मौत
  • विमान कोझीकोड़ एयरपोर्ट पर शाम 7.38 बजे भारी बारिश के बीच लैंड कर रहा था
 
 

दुबई से केरल के कोझीकोड आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुक्रवार को लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गई। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 190 लोग सवार थे और हादसे में दो पायलटों समेत 17 लोगों की जान गई है। विमान लैंड होते ही मलबे में बदल गया था। पर, गनीमत यह रही कि हादसे के बाद प्लेन में आग नहीं लगी, वरना ज्यादा जानें जा सकती थीं।

10 पॉइंट्स में समझें- इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता चला...

  1. फ्लाइट AXB 1344 दुबई एयरपोर्ट से केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट आ रही थी।
  2. फ्लाइट में कुल 190 लोग थे। इनमें 174 यात्री, 10 बच्चे, 4 केबिन क्रू और 2 पायलट थे।
  3. कोझीकोड एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर भारी बारिश के बीच प्लेन लैंड हुआ था।
  4. बोइंग 737 विमान बारिश के चलते रनवे पर फिसल गया और रनवे से आगे निकल गया।
  5. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दोनों पायलट की जान चली गई। एक पायलट का नाम दीपक वसंत साठे हैं। वो एयरफोर्स से रिटायर्ड थे और उन्हें सोर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
  6. हादसे में 170 लोगों की जान बचाई गई है। पर ज्यादातर यात्रियों को चोटें आई हैं।
  7. घायल यात्रियों को आसपास के दो अस्पतालों में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कई यात्रियों की हालत गंभीर है।
  8. घायल यात्रियों को खून की जरूरत है, ऐसे में आसपास ब्लड डोनर्स को तुरंत रेस्पॉन्स करने के लिए कहा गया है।
  9. यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रही थी। एयर इंडिया ने कहा कि इस रूट के नेटवर्क में थोड़ी बाधा आ सकती है। पर वंदे भारत मिशन जारी रहेगा।
  10. डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के समय विजिबिलिटी 2000 मीटर थी। डीजीसीए ने शुरुआती जांच के आदेश दे दिए हैं।

विमान हादसे की भयावह तस्वीरें

विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें 6 क्रू मेंबर्स भी थे, जिनमें 2 पायलट शामिल थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
प्लेन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
कहा जा रहा है कि विमान में आग न लगने का कारण वहां हो रही तेज बारिश थी।
हादसे में 17 लोगों की मौत हुई। इनमें दोनों पायलट की जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से प्लेन ने लैंडिंग से पहले आसमान में चक्कर लगाए।
प्लेन एक बार में रनवे पर नहीं उतरा। पायलट ने विमान को बचाने की पूरी कोशिश की।
विमान रनवे से ओवरशूट होने के बाद 35 फीट गहरी खाई में गिरकर दो टुकड़ों में बंट गया।
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की यह फ्लाइट IX-1344 दुबई से लौट रही थी।
हादसे में करीब 20 से 30 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एयरपोर्ट पर विमान शाम 7.38 बजे लैंड कर रही थी। इस दौरान भारी बारिश हो रही थी।
कोझिकोड एयरपोर्ट एक टेबलटॉप एयरपोर्ट है, जो पहाड़ी पर स्थित है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery