Monday, 21st July 2025

मध्यप्रदेश में अनलॉक-3:भोपाल सहित पूरे प्रदेश में बढ़ेगी छूट, बाजार दो घंटे ज्यादा खुलेंगे, अब सिर्फ रविवार को बंदी, राजधानी में 142 नए संक्रमित

Fri, Aug 7, 2020 3:39 PM

  • नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक यानी देर तक खुल सकेंगे बाजार, होटल
  • आज जारी होगी गाइडलाइन, प्रदेश का रिकवरी रेट 70% से बढ़कर 73.6% हुआ
 
 

अनलॉक-3 के तहत प्रदेश सरकार लोगों को कुछ और छूट देने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई कोरोना समीक्षा के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में अब सिर्फ रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा यानी बाजार, होटल, रेस्टोरेंट दो घंटे और खुल सकेंगे। इसकी गाइडलाइन शुक्रवार को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी कोरोना के 8716 एक्टिव केस हैं, जबकि रिकवरी रेट 73.6% हो गया है। यदि किसी जिले में विशेष परिस्थितियां बन रही हैं तो वहां लॉकडाउन का फैसला राज्य स्तर पर चर्चा के बाद ही होगा। बिना लक्षण वाले मरीजों के ‘होम आइसोलेशन’ तथा संदिग्ध मरीजों के ‘होम क्वारेंटाइन’ के लिए गाइडलाइन जल्द आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 15 दिनों में प्रदेश की जेलों में संक्रमण बढ़ा है। 137 कैदी संक्रमित हैं। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं लगाने पर 5 अगस्त को 7 हजार 828 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।

भोपाल में 142 नए संक्रमित
राजधानी में गुरुवार को कोरोना के 142 नए संक्रमित मिले, जबकि 4 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें 3 हमीदिया में भर्ती थे। मृतकों में एक होम्योपैथिक डॉक्टर हेमंत वाणी भी हैं। उनका रायसेन रोड पर छावनी इलाके में क्लीनिक है। वे मूलत: आलीराजपुर के हैं और उनकी पत्नी आयुष विभाग में कार्यरत हैं। उनके दोस्त डाॅ. संजीव राय ने बताया कि चार माह से क्लीनिक बंद था। एक-दो दिन पहले ही खोला था। दो अगस्त को जब हेमंत से बात हुई तो उन्होंने सांस लेने में तकलीफ होना बताया। उन्होंने जेपी में सैंपल दिया तो पॉजिटिव निकलने पर उन्हें चिरायु में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

देश में.... पहली बार 61 हजार से ज्यादा मरीज मिले
देश में गुरुवार को 61,669 नए मरीज मिले। यह किसी एक दिन में सबसे ज्यादा है। 24 घंटे में 891 और मौतों के साथ मृतक 41,573 हो गए। एक दिन में 49,619 लोग ठीक हुए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery