Saturday, 31st May 2025

Covid-19 : मध्य प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 1 महीने में 3 गुना बढ़े मरीज़

Fri, Jul 31, 2020 4:41 PM

मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (corona) ने रफ्तार पकड़ ली है. पूरे प्रदेश में एक महीने में 3 गुना कोरोना मरीज बढ़ चुके हैं. भोपाल (bhopal) में सबसे ज्यादा ढाई गुना की बढ़ोतरी कोरोना केस में हुई है. यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यह स्थिति तब है जब राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन (lockdown) है.

बेकाबू हुआ कोरोना
प्रदेशभर में एक महीने में 3 गुना कोरोना मरीज बढ़े हैं. प्रदेश में जून में 5592 मरीज थे, जबकि जुलाई में 17315 केस सामने आए. भोपाल में जो हालात हैं उस वजह से राजधानी भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन है. प्रशासन की तरफ से तमाम दावे और व्यवस्थाओं की बात की जा रही है, लेकिन पूरे प्रदेश में भोपाल ऐसा जिला है, जहां पर सबसे तेजी से कोरोना संकम्रण फैल रहा है. राजधानी में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. मार्च से लेकर अभी तक का रिकॉर्ड इसी महीने में टूटा है. प्रदेश में जून में रोजाना औसतन 186 नए कोविड-19 के मरीज सामने आ रहे थे. लेकिन जुलाई में अब रोजाना यह आंकड़ा 577 तक पहुंच गया है. इसी तरह 1 जुलाई को जहां 2625 एक्टिव मरीज से थे, वहीं यह 30 दिन में बढ़कर 84 54 पर पहुंच गए हैं. यानी ठीक हो रहे मरीजों से ज्यादा संख्या संक्रमित होने वाले लोगों की है.

ये है आंकड़ा
MP में अब तक 31,112 कोरोना के केस
21,367 स्वस्थ
855 की मौत

इंदौर - 7328 केस,311 की मौत,5036 स्वस्थ
भोपाल - 6326 केस,169 की मौत,3685 मरीज स्वस्थ
जबलपुर - 1179 केस, 27 की मौत,778 मरीज स्वस्थ
ग्वालियर -2250 केस, 13 की मौत, 1672 मरीज स्वस्थ

उज्जैन - 1174 केस, 74 की मौत,908 मरीज स्वस्थ

मुरैना - 1573 केस,9 की मौत, 1435 हुए स्वस्थ

नीमच- 664 पॉजिटिव केस, 8 की मौत, 477 स्वस्थ

बुरहानपुर- 479 पॉजिटिव केस,24 की मौत,429 स्वस्थ

खरगोन - 743 कोरोना पॉजिटिव, 17 मौत,550 मरीज़ स्वस्थ

खंडवा - 621 पॉजिटिव केस, 19 की मौत,511 मरीज स्वस्थ

धार - 395 पॉजिटिव केस, 10 की मौत,284 स्वस्थ

देवास - 425 कोरोना मरीज,10 की मौत,342 स्वस्थ

बड़वानी-608 केस, 277 मरीज स्वस्थ, 7 मौत

सागर -665 केस,33 की मौत,500 स्वस्थ

शिवपुरी- 287 पॉजिटिव केस, 257 मरीज़ स्वस्थ,2 की मौत

विदिशा - 259 केस, 155मरीज़ स्वस्थ ,1 मौत

बैतूल -227 पॉजिटिव केस, 170 स्वस्थ,3 की मौत

मंदसौर - 423 पॉजिटिव केस,11 की मौत, 351 स्वस्थ

रतलाम - 386 पॉजिटिव केस,332 मरीज़ स्वस्थ,9 की मौत

टीकमगढ़ - 298 पॉजिटिव केस,7 मौत, 218 स्वस्थ

रीवा- 323 पॉजिटिव केस, 3 मौत,109 स्वस्थ

भिंड- 446 पॉजिटिव केस, 414 स्वस्थ

अशोकनगर- 80 केस, 56 स्वस्थ, 1 की मौत

दमोह- 188 पॉजिटिव केस, 82 डिस्चार्ज,1 की मौत

छतरपुर- 303 पॉजिटिव केस, 157 स्वस्थ, 6 मौत

राजगढ़- 276 पॉजिटिव केस,9 की मौत,157 स्वस्थ

बालाघाट- 20 पॉजिटिव केस, 12 स्वस्थ

शाजापुर- 283 केस, 4 की मौत, 225 स्वस्थ

श्योपुर में 248 पॉजिटिव केस,145 स्वस्थ,2 मौत

नरसिंहपुर- 165 पॉजिटिव केस,90 स्वस्थ,2 मौत

छिंदवाड़ा में 90 केस, 2 की मौत, 63 मरीज स्वस्थ

कटनी- 151 पॉजिटिव केस,52 डिस्चार्ज, 4 की मौत

गुना- 68 केस,52 मरीज स्वस्थ,4 की मौत

रायसेन में 321 केस, 7 की मौत 212 स्वस्थ

आगर-मालवा- 86 केस,4 की मौत, 65 स्वस्थ

हरदा- 195 केस,150 स्वस्थ,6 की मौत

निवाड़ी-  25 पॉजिटिव केस, 11 स्वस्थ

झाबुआ- 115 केस,53 स्वस्थ, 3 मौत

सिवनी- 19 केस,14 स्वस्थ

सीधी- 87 केस ,43 स्वस्थ, 1 की मौत

सीहोर- 258 केस,8 की मौत,101स्वस्थ

सिंगरौली- 78 केस, 22 स्वस्थ, 2 मौत

सतना- 185 केस,8 की मौत, 77 स्वस्थ

शहडोल- 50 केस, 24 स्वस्थ

दतिया- 210 केस, 4 की मौत, 164 स्वस्थ

उमरिया- 44 पॉजिटिव केस, 2 की मौत, 31 स्वस्थ

अलीराजपुर-96 केस, 18 स्वस्थ, 1 की मौत

अनूपपुर- 20 एक्टिव केस,52 मरीज डिस्चार्ज

मंडला- 7  एक्टिव केस, 15 स्वस्थ, 1 मौत

होशंगाबाद-201 केस, 83 मरीज स्वस्थ, 6 की मौत

डिंडौरी- 7 केस एक्टिव,31 स्वस्थ

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery