Sunday, 25th May 2025

जांजगीर की घटना:फावड़े से पत्नी के हाथ-पैर काट कर हत्या, चरित्र पर संदेह करता था युवक

Sat, Jul 25, 2020 10:10 PM

  • जैजैपुर के करौवाडीह गांव में देर रात की घटना, नशे की हालत में पति ने मारा, आरोपी फरार
  • महिला को गंभीर हालत में देर रात सीएचसी, फिर सुबह जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने फावड़े से हमला कर पत्नी के हत्या कर दी। महिला के हाथ-पैर दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से पति फरार है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर के करौवाडीह गांव निवासी संतोष सिदार शराब पीने का आदी है और पत्नी कृतिका बाई सिदार (33) के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर दोनों का अक्सर विवाद भी होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद हो गया।

उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम
इस पर संतोष ने फावड़ा उठाकर कृतिका बाई पर हमला कर दिया। इसमें उसका बायां हाथ और पैर कटकर अलग हो गया। पत्नी की हालत देख संतोष वहां से भाग निकला। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान कृतिका की मौत हो गई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery