Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE:कैलिफोर्निया में 24 घंटे में करीब 11800 नए केस मिले, यहां संक्रमितों का आंकड़ा करीब 4 लाख; दुनिया में अब तक 1.48 करोड़ मरीज

Tue, Jul 21, 2020 10:59 PM

  • दुनिया में अब तक 6.13 लाख मौतें हुईं, जबकि 89.12 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 39.61 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें
 
 

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 48 लाख 59 हजार 811 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 89 लाख 12 हजार 303 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 13 हजार 367 की मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 11,800 नए केस मिले हैं। महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार यहां 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। राज्य में अब तक करीब 4 लाख संक्रमित मिल चुके हैं। अगर कैलिफोर्निया देश होता तो यह अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस के बाद दुनिया का पांचवां सबसे संक्रमित देश होता। उधर, फ्लोरिडा में भी 10 हजार नए केस मिले हैं।

6411 करोड़ रु. के राहत पैकेज पर सहमति

पांच दिनों की चर्चा के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने कोरोनोवायरस संकट से उबरने के लिए 750 मिलियन यूरो (करीब 6,411 करोड़ रु.) के राहत पैकेज पर सहमति जताई है। चर्चा में 27 देश शामिल थे। सोशल मीडिया पर समझौते की घोषणा करते हुए यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने बस ट्वीट किया- डील!

 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 39,61,556 1,43,835 18,50,224
ब्राजील 21,21,645 80,251 14,09,202
भारत 11,56,189 28,099 7,24,702
रूस 7,77,486 12,427 5,53,602
द.अफ्रीका 3,73,628 5,173 1,94,865
पेरू 3,57,681 13,384 2,45,081
मैक्सिको  3,49,396 39,485 2,17,423
चिली 3,33,029 8,633 3,03,992
स्पेन 3,11,916 28,422 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,95,372 45,312 उपलब्ध नहीं

चीन: 11 नए मामले मिले

चीन में 24 घंटे में संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 83,693 हो चुकी है। एक दिन पहले यहां 22 मामले मिले थे। हेल्थ कमीशन के मुताबिक, सोमवार को मिले 11 मामले में से 8 शिजियांग प्रांत के हैं। वहीं, तीन अन्य केस बाहर से आए लोगों के हैं। 

ट्रम्प ने कहा- मुझसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ट्वीट किया- अगर मास्क पहनना देशभक्ति है, तो यहां मुझसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। वहीं, रविवार को फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे मास्क पहनने में विश्वास रखते हैं, लेकिन इससे कई दिक्कतें भी होती हैं।

फ्रांस: 400 नए क्लस्टर मिले
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां वायरस के करीब 400 नए क्लस्टर मिले हैं। वहीं, फ्रांस पहला देश हैं, जहां दुकानों, रेस्टोरेंट और बैंक जैसी बंद जगहों पर भी मास्क पहनना होगा। नियम नहीं मानने वालों पर 135 यूरो ( 11,565 रु.) तक का जुर्माना भी लिया जा सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल बेल्जियम में यूरोपीय संघ के समिट में डॉक्यूमेंट्स देखते हुए।

ब्राजील: 80 हजार मौतें
ब्राजील में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक 14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील के शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो और नागरिता मंत्री ओनिक्स लोरोंजोनी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घर से काम करते रहेंगे।

महामारी के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो रिआ पक्षी (उड़ नहीं सकती) को दाना खिलाते। देश में संक्रमण के मामले 21 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

कोलंबिया: मरीजों की संख्या 2 लाख के पार
कोलंबिया में 24 घंटे में 6727 नए मामले दर्ज किए गए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 4 हजार 5 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 6929 हो गई है। कोलंबिया लैटिन अमेरिकी देशों की सूची में ब्राजील, मैक्सिको, पेरू और चिली के बाद पांचवें नंबर पर है।

इजराइल: नर्सें हड़ताल पर
इजराइल के अस्पतालों में स्टाफ की कमी और काम की खराब परिस्थितियों को लेकर नर्सें हड़ाल पर हैं। देश में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 415 लोगों की जान जा चुकी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery