प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर स्थित पुलिस लाइन में रक्त चंदन का पौधा लगाया। इसके बाद मीडियो से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लॉकडाउन की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की घोषणा की थी। भाजपा को पीएम मोदी से प्रदेश में कोरोना को लेकर अधिक से अधिक सुविधाएं और पैकेज उपलब्ध कराने की मांग करना चाहिए। 20 लाख करोड़ के हवाई फायर का कोई फायदा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि एम्स की तरह हमारे जिला अस्पतालों में सुविधाओं के लिए भी कोई पैकेज दे या दवाई और दूसरे संसाधन ही दे दें। लॉकडाउन लगाने से संक्रमण का चक्र रुकता है, यह सभी जानते हैं। रायपुर में अचानक जो संख्या बढ़ी है, लॉकडाउन से इसमें रोक लगेगी, इसलिए लॉकडाउन आवश्यक है। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वो जिले में देखे की संक्रमण कहाँ बढ़ रहा है, पूरे प्रदेश के लिए एक नियम लागू नहीं है।
नक्सली बौखलाए
बस्तर में कई नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली पर्चे फेंक रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के कामकाज और ऑपरेशन से नक्सलियों में भय है। उन इलाकों में लोग भी अब उनके खिलाफ जागरूक हो रहे हैं। इसीलिए नक्सली बौखलाहट में हैं। डेढ़ वर्षों में सबसे ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। काफी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसी वजह से नक्सली घबराए हुए हैं। वो चाहते हैं कि ऐसा न हो, इसलिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। हम अब अंदर तक हम घुस रहे हैं।
Comment Now