Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE:चीन में महामारी से जुड़े अपराधों में 7 महीने में 5 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार; दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ संक्रमित

Mon, Jul 20, 2020 7:37 PM

  • दुनिया में अब तक 6.08 लाख मौतें हुईं, जबकि 87.34 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.98 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें
 
 

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है।चीन ने सोमवार को बताया कि पिछले 7 महीने में 5 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 40% पर धोखाधड़ी और 15% पर कानून लागू करने से रोकने पर कार्रवाई हुई। वहीं, 45% दूसरे लोगों पर फर्जी सामान बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने और जंगली जीवों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यहां महामारी के बाद कई जंगली जीवों को बेचने पर रोक लगाई गई है।

दक्षिण अफ्रीका में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में हुई 85 मौतों के साथ मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। देश में अब तक 3 लाख 64 हजार 328 संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते यह संक्रमण के मामले में दुनिया में सातवें नंबर पर था। एक हफ्ते के अंदर ही यह इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,98,550 1,43,289 18,02,338
ब्राजील 20,99,896 79,533 13,71,229
भारत 11,18,107 27,503 7,00,399
रूस 7,71,546 12,342 5,50,344
द.अफ्रीका 3,64,328 5,033 1,91,059
पेरू 3,53,590 13,187 2,41,955
मैक्सिको  3,44,224 39,184 2,17,423
चिली 3,30,930 8,503 3,01,794
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,792 45,300 उपलब्ध नहीं

LIVE UPDATES:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं।
  • नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यहां अब तक 36,107 मरीज मिले हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं।

ब्राजील: 79 हजार से ज्यादा मौतें
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है। देश में अब तक करीब 21 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक दिन में यहां 716 लोगों की जान गई है। यह मरने वालों की संख्या 79,488 पहुंच गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में अपने घर के बाहर टहलते राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो। वे बीते हफ्ते से ही होम क्वारैंटाइन में है।

इजराइल: 50 हजार से ज्यादा मरीज
इजरायल में 24 घंटे में संक्रमण के 670 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 50,035 हो गई है। इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है, जिसने महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी देखी गई है। यहां मरने वालों की संख्या 409 हो गई है। देश में अब तक 21,589 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बने सामानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।

इजराइल के बेथेलहेम में रविवार को मास्क पहनकर अपने काम में जुटा पार्सल कंपनी का एक कर्मचारी।

सल्वाडोर: दूसरे चरण में पाबंदियों में राहत नहीं

सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने रविवार को कहा कि देश को दूसरे चरण के लिए नहीं खोला जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों के सुझाव पर यह फैसला किया गया है। यहां मंगलवार से पाबंदियों में और ज्यादा राहत देने की बात कही गई थी। यहां की विपक्षी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रपति बुकेले के पाबंदियों में राहत देने के फैसले से खुश नहीं थे। यहां अब तक 11 हजार 846 मामले सामने आए हैं और 335 मौतें हुई हैं। 

सल्वाडोर के सैन सल्वाडोर में खाली ताबूत के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सल्वाडोरन सोसाइटी के सदस्य

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery