ग्वालियर में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक आरक्षक को 2500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक तानसेन निवासी पुष्पा तोमर की शिकायत पर उपनगर ग्वालियर थाना में पदस्थ एएसआई आरपी गुनकर और आरक्षक मुकेश सिंह को दो हजार पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
आरोपी एएसआई ने पुष्पा तोमर से रिश्वत की मांग की थी। ढाई हजार रुपए में से पांच सौ रुपए आरक्षक मुकेश सिंह ने भी लिए थे, उसे भी धर दबोचा गया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comment Now