Monday, 26th May 2025

नियुक्तियां :किरणमयी को महिला आयोग, करुणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन; कुलदीप जुनेजा को हाउसिंग बोर्ड व शैलेष त्रिवेदी को बुक कारपोरेशन की जिम्मेदारी

Thu, Jul 16, 2020 6:36 PM

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम आयोग, निगम और मंडलों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों की लिस्ट जारी की
  • पहली सूची में बड़े नेताओं का नाम, सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करते हुए कई विधायकों को भी स्थान
 

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार सुबह निगम, अायोग और मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सूची में 32 लोगों के नाम शामिल हैं। रायपुर संभाग से 14 नेताओं को जगह मिली है। वहीं सरगुजा, बिलासपुर व दुर्ग संभाग से 4-4 व बस्तर संभाग से 6 नेताओं को स्थान दिया गया है। सूची में संगठन के बड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करते हुए कई विधायकों को भी स्थान मिला है। 

छह महिलाओं को भी स्थान
संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद जारी इस सूची में आए नामों से दैनिक भास्कर की खबर पर मुहर लग गई है। इन नामों की संभावित सूची भास्कर ने एक दिन पहले बुधवार को ही प्रकाशित कर दी थी। सरकार की ओर से इसमें 6 महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। पूर्व मेयर किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि करूणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

लिस्ट में एससी से 2, एसटी से 5 व सामान्य से 14 को जगह
संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण के ठीक अगले ही दिन कई नेताओं की सुबह खिल गई है। इस लिस्ट में 5 एसटी, 2 एसीसी, 3 अल्पसंख्यक, 8 ओबीसी और 14 सामान्य वर्ग के नेताओं को जगह दी गई है। विधायक कुलदीप जुनैजा को जहां हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन ित्रवेदी को बुक कारपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

इन विभागों की मिली जिम्मेदारी

संभाग नाम पद बोर्ड/आयोग
रायपुर कुलदीज जुनेजा चेयरमैन हाउसिंह बोर्ड
  देवेंद्र बहादुर चेयरमैन राज्य वन विकास निगम
  गिरीश देवांगन चेयरमैन मिनरल डेवलेपमेंट कारपोरेशन
  रामगोपाल अग्रवाल चेयरमैन स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन
  शैलेंद्र नितिन त्रिवेदी चेयरमैन बुक कारपोरेशन
  सुभाष धुप्पड़ चेयरमैन रायपुर विकास प्राधिकरण
  किरणमयी नायक चेयरमैन राज्य महिला आयोग
  करुण शुक्ला चेयरमैन समाज कल्य़ाण बोर्ड
  सुरेंद्र शर्मा चेयरमैन राज्य कृषक कल्याण परिषद
  राजेंद्र तिवारी चेयरमैन खादी और विलेज इंडस्ट्री बोर्ड
  राजकुमारी दीवान वाइस चेयरमैन राज्य एसटी आयोग
  महेश शर्मा सदस्य भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड
  सतीश अग्रवाल सदस्य भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड
  नितिन सिन्हा सदस्य पाठ्य पुस्तक निगम
सरगुजा बालकृष्ण पाठक चेयरमैन राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  सफी अहमद चेयरमैन श्रमिक कल्याण बोर्ड
  गुरप्रीत बामरा चेयरमैन राज्य खाद्य आयोग
  अजय अग्रवाल वाइस चेयरमैन राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यान्वयन की समीक्षा समिति
बिलासपुर महंत राम सुंदर दास चेयरमैन राज्य गौ सेवा आयोग
  बैजनाथ चंद्राकर चेयरमैन राज्य सहकारिता बैंक (एपेक्स)
  थानेश्वर साहू चेयरमैन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
  पद्मा मनहर सदस्य राज्य अनुसूचित वर्ग आयोग
दुर्ग अरुण वोरा चेयरमैन राज्य भंडारण निगम लिमिटेड
  धनेश पाटिला चेयरमैन अंत्यावासी सहकारी वित्त एवं विकास निगम
  नीता लोधी वाइस चेयरमैन अंत्यावासी सहकारी वित्त एवं विकास निगम
  महेश चंद्रवंशी सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
बस्तर चंदन कश्यप चेयरमैन हस्तशिल्प विकास बोर्ड
  एमआर निषाद चेयरमैन मछुआ कल्याण बोर्ड
  मिथलेश स्वर्णकार चेयरमैन अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी
  चविंद्र कर्मा वाइस चेयरमैन राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  नितिन पोतई सदस्य राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
  कल्पना सिंह सदस्य समाज कल्य़ाण बोर्ड

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery