Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE / ट्रम्प ने कहा- अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग प्रोग्राम, जो भारत और रूस जैसे देशों से बेहतर; दुनिया में अब तक 1.32 करोड़ मरीज

Tue, Jul 14, 2020 5:58 PM

 

  • दुनियाभर में अब तक 5.75 लाख लोगों की जान गई, 76.96 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 34.41 लाख मरीज, 1 लाख 37 हजार 947 मौतें
 

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 32 लाख 35 हजार 751 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 76 लाख 96 हजार 381 ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 75 हजार 525 की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग प्रोग्राम है। यह भारत, रूस और ब्राजील जैसे देशों से बेहतर है। यहां मृत्यु दर अन्य देशों से काफी कम है।

33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में अब तक 4 करोड़ 32 लाख 52 हजार 833 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वहीं, 21 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में 45 लाख और 138 करोड़ की आबादी वाले भारत में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 34,79,483 1,38,247 15,49,469
ब्राजील 18,87,959 72,921 12,13,512
भारत 9,07,645 23,727 5,72,112
रूस 7,33,699 11,439 5,04,021
पेरू 3,30,123 12,054 2,21,008
चिली 3,17,657 7,024 2,86,556    
मैक्सिको 3,04,435 35,491 1,89,063
स्पेन 3,03,033 28,406 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन  2,90,133 44,830 उपलब्ध नहीं
दक्षिण अफ्रिका 2,87,796 4,172 1,38,241

अमेरिका: एक दिन में 65 हजार संक्रमित

अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 65 हजार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले 34 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 1.38 लाख हो गए हैं। वहीं, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में रेस्टोरेंट, बार, थिएटर फिर से बंद कर दिए गए हैं।

कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में प्रोटेक्टिव सूट पहनी एक महिला स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य में अब तक करीब 8 हजार मौतें हो चुकी हैं।

ब्रिटेन: दुकानों में मास्क पहनना जरूरी

ब्रिटेन में 24 जुलाई से दुकानों में जाने से पहले चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, ब्रिटेन में 15 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क अनिवार्य किया गया था। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि एक बंद जगह पर मास्क पहनने से संक्रमण को लोगों में फैलने से राेका जा सकता है। प्रधानमंत्री इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि लोगों को दुकानों में मास्क पहनना चाहिए, इसलिए हम इस नियम को 24 जुलाई से अनिवार्य बनाने जा रहे हैं।

लंदन में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद पहले दिन लोग एक आर्ट गैलरी में घूमने पहुंचे।

चिली: 3.17 लाख संक्रमित
चिली में 24 घंटे में 2,616 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 17 हजार 657 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 7,024 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में 1931 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां 24 घंटे में 17,467 लोगों की जांच हुई है। अब तक 13 लाख 10 हजार 265 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

अमेरिका: गर्मियों के अंत तक टीका का प्रोडक्शन शुरू
सीएनबीसी ने बताया कि इस साल अगस्त की शुरुआत तक अमेरिका टीके का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है। टीवी चैनल ने सोमवार को एक वरिष्ठ अफसर के हवाले से ये जानकारी दी। अमेरिकी प्रशासन ने मई में स्वास्थ्य और रक्षा विभाग के साथ मिलकर टीके के प्रोडक्शन का काम शुरू किया था। इसका उद्देश्य जनवरी 2021 तक कोरोना के 30 करोड़ डोज तैयार करना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery