वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 23 लाख 86 हजार 274 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 71 लाख 86 हजार 901 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 53 हजार 451 की मौत हो चुकी है। बोलिविया की कार्यवाहक राष्ट्रपति एनेजे चैवेज कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। गुरुवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और आइसोलेशन में रहकर काम करूंगी।’’
सीरिया में गुरुवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। यहां लोगों की मदद के लिए काम कर रही असिस्टेंस कोऑर्डिनेशन यूनिट (एसीयू) के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति एक डॉक्टर है। वह तुर्की की सीमा के पास स्थित बाब-अल-हवा अस्पताल में काम करता है। लक्षण सामने आने के बाद उसने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 32,19,999 | 1,35,447 | 1,408,587 |
ब्राजील | 17,59,103 | 69,254 | 1,152,467 |
भारत | 7,94,842 | 21,623 | 4,95,960 |
रूस | 7,07,301 | 10,843 | 481,316 |
पेरू |
31,6,448 |
11,314 | 2,07,802 |
स्पेन | 3,00,136 | 28,401 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,03,083 | 6,573 | 2,71,703 |
ब्रिटेन | 2,87,621 | 44,602 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,82,283 | 33,526 | 1,72,230 |
ईरान | 2,50,458 | 12,305 | 2,12,176 |
ऑस्ट्रेलिया: इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या आधी की गई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि नेशनल कैबिनेट की बैठक में इंटरनेशनल फ्लाइट़स की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। बंदरगाहों पर सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के लोगों को साथ लाने वाले जहाजों को आने की इजाजत दी गई। दूसरे देशों से पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। यहां राजधानी मेलबर्न को सबसे ज्यादा मामला सामने आने के बाद 6 हफ्ते के लिए लॉकडाउन किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में खाने का सामान पहुंचाने के लिए जुटे सरकारी कर्मचारी। मेलबर्न को संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन किया गया है।
LIVE UPDATES :
सिंगापुर: कोरोना के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई
सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के बीच आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना जरूरी था। पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। देश में अब तक 45 हजार 423 लोग संक्रमित मिले हैं और 26 लोगों की मौत हुई है।विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री ली सेन लुंग ने चुनाव कराने का अपना फैसला नहीं टाला। चुनाव से पहले नौ दिनों तक प्रचार अभियान चलाने की इजाजत दी गई थी। हालांकि इस अभियान में किसी भी पार्टी को रैली निकालने या जनसभा करने की इजाजत नहीं दी गई थी।
सिंगापुर में शुक्रवार को एक पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने के लिए कतार में लगे लोग। वोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी था।
अमेरिका: चीन के रिसर्च में मदद करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
अमेरिकी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को चीन के शोध में अमेरिकी सहायता का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी कानून विभाग ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 57 साल के प्रोफेसर गुओ झेंग मूल रूप से चीन का रहने वाला था। उसने चीन के इम्युनोलॉजी से जुड़े शोध में अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ से मिले 4.1 मिलियन डॉलर (करीब 30.78 करोड़ रुपए) का इस्तेमाल किया। उसने यह बात छुपाई थी।
ह्यूस्टन के यूनाइटेड मेमोरियल मेडिकल सेंटर में 6 जुलाई काे एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर्स। यहां रविवार से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
मेक्सिको: रेस्तरां में बैठने पर पाबंदी
मेक्सिको सरकार ने राजधानी न्यू मेक्सिको सिटी के सभी रेस्तरां के अंदर लोगों के बैठने पर पाबंदी लगाई गई। हालांकि लोग बाहर बैठकर खाना खा सकेंगे। गवर्नर मिशेल ल्यूजन ग्रिशम ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया। राज्य में सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। लोग फेस शील्ड और मास्क लगाकर जिम में जा सकेंगे। यहां गुरुवार को 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
मेक्सिको ने नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट के बाहर एक प्रवासी महिला से बात करते मेडिकल अफसर। यहां प्रवासियों को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया गया है।
पाकिस्तान: विदेश मंत्री की कोरोना से मौत होने की अफवाह फैली
पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोना संक्रमित हुए देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की मौत होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद कुरैशी ने गुरुवार देर रात इसपर अपना स्पष्टिकरण दिया। उन्होंने अपनी मौत से जुड़ी खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं और मेरा इलाज चल रहा है। इस झूठी खबर से मेरे दोस्त और परिवार निराश हुआ है। बीते शनिवार को कुरैश की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिंगापुर: कोरोना के बीच चुनाव कराया गया
Comment Now