Friday, 23rd May 2025

कोरोना दुनिया में LIVE / चीन ने डब्ल्यूएचओ का फिर से बचाव किया, कहा- अमेरिका का इससे अलग होने का फैसला एकतरफा; दुनिया में 1.21 करोड़ केस

Thu, Jul 9, 2020 10:07 PM

 

  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.51 लाख लोगों की जान गई, 70.29 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 31.58 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 34 हजार 862 मौतें
 

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार 680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 लाख 29 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। चीन ने एक बार फिर से वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का बचाव किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिझियान ने बुधवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ मेडिकल क्षेत्र की एक प्रोफेशनल संस्था है। इससे अगल होने का अमेरिका का फैसला एकतरफा है। 

झाओ ने कहा कि अमेरिका के अलग होने से विकाशसील देशों को अंतरराष्ट्रीय मदद की जरूरत होने पर कठिनाई होगी। डब्ल्यूएचओ यह पता लगा रहा है कि कोरोना दुनिया भर में कहां से फैला। इसके लिए यह अपनी एक टीम चीन भी भेजेगा।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 31,58,932 1,34,862   13,92,679
ब्राजील 16,74,655 68,055 11,17,922
भारत 7,69,052 21,144 4,76,554
रूस 7,00,792 10,667 4,72,511
पेरू

3,12,911

11,133 2,00,938
स्पेन 2,99,593 28,396 उपलब्ध नहीं    
चिली 3,03,083 6,573 2,71,703
ब्रिटेन 2,86,979 44,517 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,75,003 32,796 1,93,640
ईरान 2,48,379 12,084 2,09,463

चिली: तांबे की खदान में काम करने वाले 300 मजदूर संक्रमित
चिली में तांबे का खनन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी कोडेल्को में 3 हजार मजदूर संक्रमित मिले हैं। इसके मजदूर यूनियन और कोडेल्को समेत दूसरी खनन कंपनियों से काम रोकने की मांग की है। चिली में 13 जुलाई से लॉकडाउन में राहत देने का ऐलान किया गया है। यहां पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।  संक्रमण के मामले में यह दुनिया में छठे नंबर पर है।

चिली के सैंटियागो में बुधवार को सरकार की ओर से दिए जाने वाले लोन या स्टेट बॉन्ड लेने के लिए कतार में लगे लोग। सरकार ने आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए स्टेट बॉन्ड जारी किया है।

अमेरिका अपडेट्स:

  • अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में 26 विधायक और 10 दूसरे लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 174 सदस्यों वाले मिसीसिपी राज्य के लेजिस्लेटिव असेंबली का सालाना सत्र 1 जुलाई को खत्म हुआ है। सत्र के दौरान कई विधायक बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते नजर आए थे। 
  • अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने के मुताबिक, बीते हफ्ते से अमेरिका के 35 राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं। 
  • संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद व्हाइट हाउस देश के स्कूलों को दोबारा खोलने का दबाव डाल रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि स्कूल नहीं खुलने पर उन्हें दी जाने वाली फंडिंग में कटौती की जाएगी। उन्होंने स्कूलों से जुड़े सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की गाइडलाइन्स पर भी सवाल उठाए। वहीं, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि हम सुरक्षित तरीके से स्कूल दोबारा खोल सकते हैं।

अमेरिका के मिसीसिपी राज्य की राजधानी में बुधवार को संक्रमण के नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मिले लोगों की व्यक्तिगत जानकारी नोट करता एक स्वास्थ्य कर्मचारी। 

न्यूजीलैंड: पुलिस क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए होटलों के पास गश्त करेगी

न्यूजीलैंड में पुलिस ने क्वारैंटाइन सेंटर में बदले गए होटल्स के पास दिन-रात गश्त करेगी।  देश में क्वारैंटाइन सेंटर से संक्रमितों के भागने की दो घटना सामने आने के बाद यह फैसला किया गया। मंगलवार को यहां एक 32 साल का व्यक्ति क्वारैंटाइन  सेंटर की फेंसिंग कूदकर बाहर निकल गया था। वहीं, बुधवार को क महिला भी क्वारैंटाइन सेंटर से किसी को बिना बताए बाहर निकल गई थी।  देश के स्वास्थ्यमंत्री ने मेगन वूड ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से पूरे देश के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। नए कानून के तहत ऐसा करने वालों को 6 महीने तक जेल हो सकती है।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित स्टैमफोर्ड प्लाजा होटल के बाहर बुधवार को लगेज ट्राॅली ले जाता एक कर्मचारी। यह होटल एक क्वारैंटाइन सेंटर है। यहीं से बुधवार को एक व्यक्ति भाग निकला था।

ईटली: रोम में बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने से रोका गया
इटली के रोम स्थित फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट पर बुधवार को बांग्लादेश के 135 लोगों को प्लेन से उतरने से रोक दिया गया। ये सभी ढ़ाका से कतर की राजधानी दोहा होते हुए रोम पहुंचे थे। रोम में रह रहे बांग्लादेश के लोगों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए इटली ने मंगलवार को बांग्लादेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी।

इटली के रोम स्थित फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बेंच पर बैठकर पढ़ती एक महिला। यहां बांग्लादेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है।

इंडोनेशिया: बाली द्वीप पर बीच को टूरिस्ट़स के लिए खोला

इंडोनेशिया ने बाली गुरुवार से बाली द्वीप पर टूरिस्ट्स को जाने की इजाजत दे दी है। यहां के बीच और छोटी दुकानों को भी खोलने की मंजूरी दी गई है। पिछले तीन हफ्ते में इंडोनेशिया में संक्रमण के मामले बढ़कर 1971 हो गए हैं और 25 लोगों की मौत हुई हैं। फिलहाल देश के ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लागू है।

इंडोनेशिया के प्रोबाेलिंगों राज्य स्थित माउंट ब्रोमो पर कसादा पर्व के मौके पर बुधवार को पूजा करती एक हिंदू श्रद्धालु।यहा सरंकार नेे संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery