सतना. सतना से 25 किलोमीटर दूर भरजुना में बुधवार को प्रसिद्ध काली मंदिर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खुद को गोली मारने की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड फौजी तेजभान सिंह सतना जिले के पुरैनी गांव का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के भरजुना गांव निवासी तेज भान (55) 3 साल पहले फौज से रिटायर हुआ था। 3 महीने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी भी की थी। मगर लॉकडाउन के बाद यह घर पर था। कुछ दिनों बाद शहडोल में नौकरी मिल गई थी। तेजभान मंगलवार को अपनी बहन के घर आया था। रात को करीब साढ़े 12 बजे उसने अपने बेटे से मोबाइल पर बात की थी। रात 1 बजे के बाद वह मंदिर परिसर पहुंचा, अपनी रिवाल्वर निकाली और कनपटी से सटाकर ट्रिगर दबा दिया।
एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी के गोली मारने की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। कारणों का पता लगाया जा रहा कि किन कारणों से उसने आत्महत्या की है।
Comment Now