Monday, 26th May 2025

कार्रवाई / कोरिया में तीन अलग-अलग वाहनों से कर रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी, 20 लाख रुपए कीमत का 2 क्विंटल गांजा बरामद

Thu, Jul 9, 2020 1:20 AM

 

  • मनेंद्रगढ़ और केल्हारी थाना पुलिस ने जिले के तीन अलग-अलग जगह पर की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, बाइक, बोलेरा सहित तीन वाहनों को किया गया जब्त
 

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया में मंगलवार देर रात पुलिस ने तस्करी कर ले जाया जा रहा 2 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इसके साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ पुलिस ने एक बोलेरो, पिकअप आैर बाइक भी जब्त की है। इसे ओडिशा से तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। मनेंद्रगढ़ और केल्हारी थाना पुलिस ने जिले के तीन स्थानों पर कार्रवाई की है। 

मनेंद्रगढ़ में परसगड़ी नदी पुल पर पिकअप और उदलकछार मोड़ पर बाइक पकड़ी
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा तस्करी की जा रही है। इस पर मध्य प्रदेश के सीमा से लगते इलाकों में नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद परसगड़ी नदी पुल पर एक पिकअप आती दिखी। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमेंसे 165 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी के आरोप में गोदीपारा निवासी अभिषेक जायसवाल और डोमन हिल निवासी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं एक अन्य टीम को उदलकछार इलाके में लगाया गया था। देर रात उदलकछार मोड़ के पास चेकिंग में एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बाइक को जब्त कर लिया गया है। 

केल्हारी में बोलेरो से 34 किलो गांजा बरामद
वहीं केल्हारी क्षेत्र में चेेेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 34 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का एक-दूसरे से संपर्क होने की बात सामने आ रही है। पहले भी कई बार सूचना मिली थी। इसको लेकर इनके ऊपर निगाह रखी जा रही थी। सभी आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। इन्हें जेल भेजने की तैयारी है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery