Friday, 6th June 2025

महाकाल दर्शन / बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कमलनाथ, बोले- यह सौदे की सरकार, कौन टाइगर... कौन बिल्ली और कौन चूहा है, जनता सब जानती है

Tue, Jul 7, 2020 8:31 PM

 

  • दर्शन के बाद उपचुनाव को लेकर बदनावर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए कमलनाथ
  • प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर कहा - जनता पर विश्वास, हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे
 

उज्जैन. सावन महीने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महाकाल का अाशीर्वाद लेने किए उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में उन्होंने बाबा का अभिषेक पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौदे से सरकार बनी और सौदे से मंत्रिमंडल भी बना। कमलनाथ बाबा के दर्शन के बाद यहां से उपचुनाव को लेकर बदनावर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। मंदिर में प्रवेश को लेकर कांग्रेसियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

मंदिर में प्रवेश को लेकर कांग्रेसी और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी हुई।

जनता सब जानती है, फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा - महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। मध्य प्रदेश के किसानों को मध्य प्रदेश की जनता को आशीर्वाद मिले, मुझे आशीर्वाद मिले, मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। भाजपा द्वारा उनकी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार की जांच करा लें। टाइगर के जवाब में कहा - कौन टाइगर कौन बिल्ली है और कौन चूहा है, जनता सब जानती है। उन्होंने कहा - मध्य प्रदेश की जनता सीधी और समझदार है। वह जानते हैं क्या-क्या गद्दारी हुई है, क्या सौदा हुआ और वह जानते हैं किस पटरी पर मध्य प्रदेश आगे चल रहा था, किस तरह से मध्य प्रदेश को नई दिशा मिली थी। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनता हमारा साथ देगी। मध्य प्रदेश की जनता ऐसा फैसला करेगी कि सभी सीटों हमें मिलेगी। 15 साल के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। मेरे 15 महीने की सरवार की वे जांच कराना चाहें, मैं उनका स्वागत करता हूं। 

उमा भारती और मंत्री मीना सिंह भी सोमवार को पहुंची थीं महाकाल के दर
सावन के पहले सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी बाबा के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंची थी। उन्होंने दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। उमा ने मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। कहा- मैंने 2003 ट्रेंकुलाइजर गन से राघोगढ़ के शेर को बेसुध कर दिया था। मैं दुर्गा की बेटी हूं, शेर की सवारी करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल टाइगर कहा था। वहीं, शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री और उमरिया से विधायक मीना सिंह भी बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंची थीं। सिंह ने नंदी हॉल से ही बाबा का पूजन अभिषेक किया। उन्होंने महाकाल से प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery