Saturday, 7th June 2025

हवालात जीतू का नया माय होम / महिला दुष्कर्म मामले में जीतू से सुराग जुटाने में लगी पुलिस; दो दिन का रिमांड आज होगा खत्म, कोर्ट करेंगे पेश

Mon, Jul 6, 2020 3:50 PM

 

  • मुंबई की 42 वर्षीय महिला ने जीतू और अपने पति पर दुष्कर्म कर सीडी बनाने का केस दर्ज कराया था
 

इंदौर. मानव तस्करी, दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित कई मामलों में पुलिस रिमांड पर चल रहे माफिया जीतू सोनी से मुंबई की महिला से दुष्कर्म के बारे में देर रात पूछताछ की गई। जीतू के साथ वारदात में शामिल महिला का पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद जीतू सोनी को महिला थाना पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इधर जीतू के खिलाफ एमआईजी थाने में आईटी एक्ट का भी केस दर्ज है, वहीं आजाद नगर थाने में जिस महिला की शिकायत पर19 धाराओं में केस दर्ज हुआ था, उस मामले में भी सोनी की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस के मुताबिक, मुंबई की 42 वर्षीय महिला ने जीतू और अपने पति पर दुष्कर्म कर सीडी बनाने का केस दर्ज कराया था। इस केस में जीतू की गिरफ्तारी तो हो गई, लेकिन महिला का पति फरार है। वहीं इस केस में पुलिस अब तक जीतू से कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। न ही महिला के बयानों के आधार पर सीडी जब्त कर पाई है।
फरार केस पार्टनर की तलाश
इधर जीतू के साथ अन्य प्रकरणों में फरार लोगों के लिए भी डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने आदेश दिए हैं कि सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। क्राइम ब्रांच जीतू के केस पार्टनर की तलाश में जुटी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery