मुंबई. मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को इन इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मुंबई समेत उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। रत्नागिरी और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी बारिश से पानी भर गया।
मुंबई में शनिवार सुबह से बादलों ने डेरा जमा लिया है। कुछ इलाकों में बरसात हो गई है।
सुबह से ही मुंबई के इन इलाकों में बारिश हो रही
शनिवार सुबह से भी मुंबई के सबअर्बन इलाकों में 5 से 10 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई है। इनमें विले पर्ले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटाप हिल, बांद्रा और मलाड के कुछ इलाके शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को बारिश से मुंबई शहर और उपनगरों में जगह-जगह पानी भर गया। इनमें दादर, माटुंगा, वरली नाका, लालबाग, किंग्ज सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी समेत कई इलाके शामिल थे।
भारी बारिश के बाद मुंबई के हिंद माता इलाके में सड़कों पर जमा पानी के बीच जाती एक कार।
आज महाराष्ट्र में यहां बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ और रत्नागिरी में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
सड़क पर जमा पानी के बीच मुंबई के हिंदमाता इलाके में सड़क क्रॉस करती एक महिला।
कई जगह यातायात डायवर्ट किया गया
शुक्रवार को हिंदमाता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया। मुलुंड में कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें बीएमसी को मिलीं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।
मुंबई में शनिवार सुबह से बारिश होने के कारण कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
कुछ घंटे की बारिश के बाद मुंबई के हिंद माता इलाके में शुक्रवार को ऐसा हाल हो गया था।
शुक्रवार शाम को मुंबई के चिंचोली बंदर इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटानों तक पानी भर गया था।
मुंबई के चिंचोली बंदर इलाके में भारी बारिश के बीच सड़क पार करती एक महिला।
Comment Now