Saturday, 31st May 2025

पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश के नाम संदेश देंगे, कोरोना के दौर में यह उनका छठा संबोधन होगा

Tue, Jun 30, 2020 3:22 PM

 

  • मोदी ने 19 मार्च को पहला संबोधन दिया था, जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी
  • प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को दूसरा संबोधन दिया था, इसमें 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की
 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएमओ की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, मोदी शाम चार बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री का छठवां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा, जो वह कोरोना के दौर में देंगे।

पीएम मोदी के अब तक के संबोधन
1. 8 नवंबर 2016 (नोटबंदी की जानकारी)- कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
2. 15 फरवरी, 2019 (पुलवामा हमले के बाद)- पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की हत्या के बाद पीएम ने देश को संबोधित किया था।
3. 27 मार्च, 2019 (मिशन शक्ति) - मोदी ने 27 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में जानकारी दी थी कि डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया।
4. 8 अगस्त 2019 (अनुच्छेद 370 हटाने के बाद)- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद मोदी ने 8 अगस्त 2019 की रात आठ बजे देश को संबोधित किया था।
5. 7 सितंबर 2019- चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से पहले संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।
6. 9 नवंबर 2019- पीएम मोदी ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर पर बात की।
5. 19 मार्च, 2020 (जनता कर्फ्यू का आव्हान)- देश में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आव्हान किया।
6. 24 मार्च, 2020 (लॉकडाउन की घोषणा)-  पीएम ने कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय मांगा। उन्होंने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।
7. 3 अप्रैल 2020 (नौ मिनट मांगे)-  पीएम मोदी ने पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत या बालकनी पर दीये जलाने की अपील की।
8. 14 अप्रैल 2020 (लॉकडाउन को बढ़ाया)- पीए ने देशभर में लगे लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया। 

प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना के दौर में अब तक के संबोधनः 

  1. 19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान
  2. 24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन
  3. 03 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील
  4. 14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा
  5. 12 मई - 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन 4.0 का ऐलान

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery