Saturday, 31st May 2025

पूर्व आर्मी चीफ ने बताया गलवान झड़प का कारण / जनरल वीके सिंह ने कहा- चीनी सेना के टेंट में रहस्यमयी आग की वजह से हुई थी गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प

Mon, Jun 29, 2020 6:02 PM

 

  • जनरल वीके सिंह आर्मी चीफ रह चुके हैं, फिलहाल वे विदेश राज्य मंत्री हैं
  • सिंह के मुताबिक, भारतीय जवान चीन के सैनिकों को हटाने गए थे
 

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर) वीके सिंह ने गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हुई हिंसक झड़प पर नया खुलासा किया। जनरल सिंह के मुताबिक, हिंसक झड़प की वजह चीनी सेना के एक टेंट में लगी आग थी। यह कैसे लगी, इस पर कुछ कहना मुश्किल है। बता दें कि 15 जून को हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू समेत 20 सैनिक शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक मारे गए थे। 

जनरल सिंह ने क्या कहा
पूर्व थलसेनाध्यक्ष ने एक इंटरव्यू में कहा, “घटना पेट्रोलिंग पॉइंट 14 के आसपास की है। 15 जून की शाम हमारे सैनिक वहां यह देखने गए कि चीनी सेना लौटी या नहीं। यह हमारे सैनिकों की जिम्मेदारी वाला इलाका है। हमारे सैनिकों ने देखा कि चीन के सभी सैनिक वापस नहीं गए है। वे पेट्रोल पॉइंट 14 के नजदीक ही नजर आ रहे थे।”

चीनियों ने नहीं हटाया था टेंट
जनरल सिंह ने आगे कहा, “वहां एक तम्बू यानी टेंट चीनियों ने हमारी इजाजत से लगाया था। इसके जरिए वे यह देखना चाहते थे कि भारतीय सैनिक पीछे हटे या नहीं। हमारे सैनिकों ने देखा कि चीनियों ने यह टेंट अब तक नहीं हटाया। हमारे कमांडिंग ऑफिसर ने चीनियों को तम्बू हटाने का हुक्म दिया। चीनी सैनिक जब तम्बू हटाने लगे तो अचानक उसमें आग लग गई। चीनी सैनिकों ने वहां क्या रखा था, ये किसी को नहीं पता। पहला ख्याल तो यही आएगा कि उन्होंने ही टेंट में आ लगाई। फिर कहासुनी हुई और इसके बाद हिंसा।”

भारत का है यह क्षेत्र
जनरल सिंह के मुताबिक, “गलवान नदी का सात से आठ किलोमीटर हिस्सा भारत का है। यहीं पेट्रोल पॉइंट 14 है। ये 1962 से हमारे पास है। ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब श्योक नदी के किनारे हमने सड़क बनाई। यह दौलत बेग ओल्डी तक जाती है। चीन इसे रोकना चाहता है। सड़क बनने से पहले पीपी 14 से दौलत बेग ओल्डी जाने में 15 दिन लगते थे। अब दो दिन में पहुंच जाते हैं।”

भारत-चीन सीमा विवाद पर आप ये भी खबरें पढ़ सकते हैं...
1. सीमा विवाद: चीन के कमांडिंग ऑफिसर समेत 40 सैनिक मारे गए; 24 घंटे में चीन का दूसरा बयान, कहा- गलवान वैली हमेशा से हमारी रही है
2. चीन के साथ विवाद की पूरी कहानी: 58 साल में चौथी बार एलएसी पर भारतीय जवान शहीद हुए, 70 साल में बतौर पीएम मोदी सबसे ज्यादा 5 बार चीन गए
3. गलवान के 20 शहीदों के नाम: हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 सैनिक 6 अलग-अलग रेजिमेंट के, सबसे ज्यादा 13 शहीद बिहार रेजिमेंट के

4. शहीद बताया जवान जिंदा निकला: भारतीय जवान की कल शहादत की खबर मिली थी, उसने आज खुद पत्नी को फोन कर बताया- जिंदा हूं
5. भारत-चीन झड़प की आंखों देखी: दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक एक-दूसरे का पीछा कर हमला करते रहे; भारत के 17 सैनिक नदी में गिरे  

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery