Thursday, 23rd April 2026

पाकिस्तान में आतंकी हमला / कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर और 2 कर्मचारियों की भी मौत; एनकाउंटर जारी

Mon, Jun 29, 2020 5:57 PM

 

  • कराची स्टॉक एक्सचेंज पर यह हमला सोमवार सुबह कामकाज शुरू होने के ठीक बाद हुआ
  • जियो न्यूज चैनल के मुताबिक, कुल चार आतंकी भारी हथियारों के साथ एक्सचेंज में घुसे
 

कराची. पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। जियो न्यूज चैनल के मुताबिक, तीन आतंकी मारे गए हैं जबकि दो कर्मचारियों की भी मौत हुई है। पुलिस और रेंजर्स की टीम मौके पर मौजूद है। वहां से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है। 


एक्सचेंज खुलते ही हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज सुबह 10.30 बजे खुलता है। आम दिनों की तरह यह सोमवार को भी वक्त पर खुला। इसी दौरान आम लोगों और कर्मचारियों के साथ हथियारबंद आतंकी यहां घुस आए। इनके इरादे समझ में आते ही लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में बिल्डिंग को घेर लिया गया। 
जियो न्यूज के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंज के दो कर्मचारियों और तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि आतंकी पहले पार्किंग में जाने की कोशिश कर रहे थे। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery