रांची/जमशेदपुर/धनबाद. झारखंड में शुक्रवार को फिर 29 नए मरीज मिले। इसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 2294 हो गई है। कुल मरीजों में 1647 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 635 है। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 71.79 फीसदी हो गया है जो पूरे देश में छठे स्थान पर है। मृत्यु दर सबसे कम 0.50 (राष्ट्रीय औसत 3.18) है।
राज्य में संक्रमण का दर अब 2.24%
पिछले 10 दिनों में राज्य में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत 3.69% से भी नीचे है। यह 2.24% पर पहुंच गया है। राज्य में पहला कोरोना का मरीज 31 मार्च को मिला था। एक महीने तक संक्रमण की दर काफी कम रही थी। 30 अप्रैल को यहां 87 एक्टिव केस थे, जिसमें रिकवरी रेट 21 फीसदी था। लेकिन 31 मई तक संक्रमण दर 7% (राष्ट्रीय औसत 4.72) तक पहुंच गई थी।
सरकार ने अनलाॅक-1 को 31 जुलाई तक बढ़ाया
राज्य सरकार ने अनलाॅक-1 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार रात इसकी अधिसूचना और एसओपी जारी कर दिया। इसमें वर्तमान प्रतिबंधाें काे बरकरार रखा गया है। हालांकि एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच कुछ और रियायतें मिल सकती हैं। अनलाॅक-1 की अवधि 30 जून तक थी। अब जिन क्षेत्राें में पहले से छूट है, वही जारी रहेंगे। जिला प्रशासन काे इसका कड़ाई से पालन करने काे कहा गया है। सरकार ने अनलाॅक-1 में कंटेनमेंट जाेन से बाहर कई क्षेत्राें में छूट दी है। सरकार ने गुरुवार काे ई-काॅमर्स पर लगी राेक भी हटा ली है। स्टेडियम और स्पाेर्ट्स काॅम्पलेक्स काे भी बिना दर्शकाें के खाेल दिया गया है।
तस्वीर खूंटी की। यहां के एरेंडा स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे 49 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा गया। जिले में अब तक 28 कोरोना संक्रमित मिले, इनमें से 23 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पांच एक्टिव केस हैं।
राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2294 है। इनमें बोकारो के 38, चतरा के 45, देवघर के 40, धनबाद के 1130, दुमका के 07, पूर्वी सिंहभूम के 356, गढ़वा के 97, गिरिडीह के 86, गोड्डा के 9, गुमला के 110, हजारीबाग के 186, जामताड़ा के 28, खूंटी के 28, कोडरमा के 172, लातेहार के 54, लोहरदगा के 53, पाकुड़ के 31, पलामू के 51, रामगढ़ के 120, रांची के 205, साहेबगंज के 5, सरायकेला के 38, सिमडेगा के 350 और पश्चिमी सिंहभूम के 57 मरीज शामिल हैं।
अब तक राज्य में 15 संक्रमितों की मौत
राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 15 है। इनमें रांची के सात, बोकारो और हजारीबाग के दो-दो, जबकि गुमला, सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह के एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को आंकड़े में शामिल नहीं किया है।
तस्वीर गुमला की। यहां नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्रीनगर वार्ड नंबर 17 में तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पूरे मोहल्ले में यातायात के किसी साधन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। मोहल्ले के बाहर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंट की गई है।
राज्य में अब तक 1647 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 1647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 27, चतरा के 38, देवघर के 10, धनबाद के 109, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 190, गढ़वा के 97, गिरिडीह के 51, गोड्डा के एक, गुमला के 68, हजारीबाग के 122, जामताड़ा के 20, खूंटी के 23, कोडरमा के 132, लातेहार के 48, लोहरदगा के 44, पाकुड़ के 30, पलामू के 48, रामगढ़ के 88, रांची के 154, सरायकेला के 32, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 271 और पश्चिमी सिंहभूम के 47 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
राज्य में कुल संक्रमितों में 1889 प्रवासी
राज्य के कुल कोरोनावायरस संक्रमितों में 1889 लोग प्रवासी हैं। इनमें बोकारो के 18, चतरा के 38, देवघर के 32, धनबाद के 111, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 263, गढ़वा के 90, गिरिडीह के 70, गोड्डा के 5, गुमला के 105, हजारीबाग के 168, जामताड़ा के 26, खूंटी के 28, कोडरमा के 169, लातेहार के 53, लोहरदगा के 50, पाकुड़ के 28, पलामू के 46, रामगढ़ के 116, रांची के 29, साहेबगंज के 4, सरायकेला के 34, सिमडेगा के 343 और पश्चिमी सिंहभूम के 57 प्रवासी शामिल हैं।
Comment Now