भोपाल. राजधानी में शुक्रवार को दाेपहर 1:30 से शाम 5:30 बजे तक 4 घंटे में 1.97 इंच बारिश हुई। भाेपाल में इस सीजन में अब तक 15.64 इंच बारिश हाे चुकी है। यह अब तक की सामान्य बारिश से 300% ज्यादा है। शनिवार काे भी यहां बारिश हाेने का अनुमान है। वास्तविक वर्षा के आंकड़े में सामान्य बारिश के आंकड़े काे घटाने के बाद 100 का गुणा कर सामान्य बारिश के आंकड़े का भाग दे देते हैं। उससे बारिश का प्रतिशत निकाला जाता है।
देवास- सोनकच्छ में नदी-नाले उफने
देवास जिले में कई जगह तेज बारिश हुई। शहर में दो घंटे की बारिश में कई जगह पानी भर गया। सोनकच्छ में एक घंटे बारिश हुई। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए।
दाे ट्रफ लाइन, जिन्हाेंने नमी खींची, फिर बादल बने
माैसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि एक ट्रफ लाइन पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश हाेती हुई बिहार तक जा रही है। दूसरी बिहार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से हाेती हुई विदर्भ के पूर्वी हिस्से तक जा रही है। पश्चिमी उप्र में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इन तीनाें के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आकर सेंट्रल इंडिया में इकट्ठी हाे गई। इसी कारण सेंट्रल एमपी में गरज-चमक वाले बादल बने। भाेपाल में सुबह नमी 82% थी, जाे सामान्य से 7% अधिक थी। यदि तापमान कम हाेता ताे ये ऐसे बादल नहीं बनते, न ही इतनी बारिश हाेती।
Comment Now